क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ग्रीन पास्ता, स्वाद होगा लाजवाब, सीखें रेसिपी

अगर आपके बच्चे पास्ता खाने की डिमांड करते हैं तो आप हेल्दी और टेस्टी क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पेरेंट्स बच्चों को हेल्दी डिशेज खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बच्चे हमेशा बर्गर, पिज्जा और पास्ता जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं और इस चीज को खाने की डिमांड भी करते हैं। ऐसे में अगर आप टेस्टी डिश के साथ कुछ हेल्दी डिश ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

अगर आपके बच्चे पास्ता खाने की डिमांड करते हैं तो आप हेल्दी और टेस्टी क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

बनाने की सामग्री

पेने पास्ता- एक कप

हरी मटर- 1 कप

पनीर- 100 ग्राम

दूध- 1 कप

ओट्स पाउडर- 1 चम्मच

चीज- 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

लहसुन की कलियां- 7-8

जैतून का तेल

नमक  आवश्यकातानुसार

चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच

ऑरिगेनो- 1 चम्मच

बनाने का तरीका 

ग्रीन पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें। फिर उसमें उबाल आने पर 1 कप गेहूं या सूजी पास्ता डालें।

इसके बाद जब ये 80 प्रतिशत पक जाए तो पानी से छान लें। अब पास्ता को एक तरफ निकालकर अलग रख दें।

अब इसमें थोड़ा-सा जैतून का तेल डालें और उसे एक तरफ अलग रख दें।

फिर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल डाल दें। इसके बाद इसमें 7-8 लहसुन की कलियां डालें और उसे पकाएं।

इसके बाद इसमें 1 कप हरी मटर और नमक डालें। अब मटर के नरम होने तक पकाएं और इसमें पनीर डालकर अच्छे से भूनें।

अब इसे ठंडा करें और फिर थोड़ा पानी डालें। साथ ही नमक डालकर ब्लेंडर में डालें और मुलायम होने तक पीसें।

इसके बाद एक पैन में 1 चम्मच जैतून का तेल और ब्लेंड किया पास्ता सॉस मिलाएं। फिर इसमें चिली फ्लेक्स-ऑरिगेनो डालें।

अब भूनने के बाद 1 चम्मच ओट्स पाउडर और 1 कप दूध मिलाएं।

इसके बाद चीज डालें और उबले हुए पास्ता को मिलाएं। अब अच्छे से इन सारी चीजों सें मिक्स करें।

बस अब आपकी गरमा-गरम ग्रीन पास्ता तैयार है।

इसे प्लेट में सर्व करें और आनंद लें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी