ग्लोइंग स्किन (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: 10 रुपए से भी कम में घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, चेहरे पर दिखेगा चांद सा नूर!

Natural Face Glow: आजकल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय लोग घर पर सस्ते और नेचुरल उपाय अपनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम बजट में भी आप घरेलू चीजों से चेहरे पर शानदार ग्लो पा सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Glowing Skin Tips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग दिखे लेकिन सैलून के महंगे खर्चे हर किसी के बजट में नहीं होते। क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही खूबसूरती का खजाना छिपा है। आइए जानते हैं वे आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी स्किन को रातों-रात चमका सकते हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण का सबसे बुरा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। चेहरे की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए हम अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं जो कई बार रसायनों से भरे होते हैं। लेकिन आप मात्र 10 रुपये या उससे भी कम खर्च में घर पर ही नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। इसके लिए कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं।

आलू का रस

आलू सिर्फ रसोई की सब्जी नहीं बल्कि एक बेहतरीन नेचुरल ब्लीच है। एक छोटे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद इसे धो लें। यह न केवल रंग साफ करता है बल्कि डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को भी दूर करता है।

दही और शहद का फेस पैक

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाता है जबकि शहद नमी बरकरार रखता है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। ठंडे पानी से धोने के बाद आपको तुरंत सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन महसूस होगी।

एलोवेरा जेल

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो यह नुस्खा आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। ताजा एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। यह दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे को हाइड्रेटेड रखने में सबसे कारगर माना जाता है।

टमाटर और नींबू का कमाल

टमाटर का टुकड़ा लें और उस पर नींबू की कुछ बूंदें डालें। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। यह न केवल चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है बल्कि चेहरे पर इंस्टेंट फ्रेशनेस भी लाता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

घरेलू नुस्खे असरदार होते हैं लेकिन इनका परिणाम दिखने में थोड़ा समय लगता है। बेहतर नतीजों के लिए इन्हें हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर आजमाएं। साथ ही भरपूर पानी पिएं और संतुलित आहार लें क्योंकि असली चमक अंदर से आती है।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी