होममेड ब्लीच ( सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

रसोई की इन दो चीजों से बनाएं चेहरे के लिए होममेड ब्लीच, स्किन को मिलेगा नेचुरल निखार

Natural Bleach For Face: आप चेहरे के लिए पार्लर जाए बिना घर पर नेचुरल ब्लीच बना सकते है। चावल का आटा, दही, बेसन और दूध से पाएं इंस्टेंट ग्लो और स्किन ब्राइटनेस, वो भी बिना साइड इफेक्ट नहीं होता है।

दीपिका पाल

DIY Face Bleach At Home: आजकल धूल-प्रदूषण औऱ गलत खानपान की आदतों से चेहरे सेहत के साथ सूरत को भी बिगाड़ कर रख दिया है। इन खराब आदतों से चेहरे पर गलत और बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है। चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं रोजाना का कालापन भी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इन त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए महिलाएं पार्लर या फिर महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेती है।

अगर आप घर में ऐसा ही जादुई निखार पाना चाहते है तो आपको हम घर की रसोई में मौजूद चीजों की मदद से चेहरे के लिए होममेड ब्लीच बनाने के बारे में बता रहे है।

इन दो चीजों से बना लीजिए आप होम मेड ब्‍लीच

आप घर में मौजूद चावल के आटे और दही की मदद से ब्लीच बना सकते है। इसमें चावल का आटा की बात करें तो, यह स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। दूसरी ओर दही में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को सॉफ्ट रखते हैं और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।

किस तरह से बनाएं ब्लीच

इसे आप एक चम्मच चावल के आटे को एक से डेढ़ चम्‍मच फ्रेश दही में म‍िलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे लगाने के ल‍िए सबसे पहले चेहरे को धो लें। इसके बाद इस पेस्‍ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं। करीब 10 म‍िनट बाद हल्‍के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें। इसके अलावा आप बेसन और दूध से भी आप नेचुरल ब्लीच जैसा न‍िखार पा सकती हैं। ये तरीका भी शादी या क‍िसी पार्टी में जाने से पहले ट्राई कर सकती हैं।

इसे लगाने के फायदे

अगर आप चावल के आटा और दही के मेल वाला स्क्रब बनाते है तो आपको इसके कई सारे फायदे देखने के लिए मिलते है।चेहरे की डलनेस कम होती है और आपका चेहरा निखर जाता है। स्किन आपका साफ और ताजगी से भरा नजर आता है। रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग कम दिखती है। आपको इसे लगाने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। स्किन पर ज्यादा देर तक पेस्ट न छोड़ें। इसे लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब