शिशु के शरीर से बाल हटाने के घरेलू नुस्खे,(सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

नवजात शिशु के शरीर से बाल हटाने के घरेलू नुस्खे, शिशु को नहीं होगी कोई तकलीफ़

नवजात शिशु की त्‍वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए बाल हटाने के लिए किसी भी केमिकल प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल न करें। यदि घरेलू तरीकों से शिशु के शरीर के बाल साफ कर दिए जाएं तो उसे आगे चलकर परेशानी नहीं होती है।

सीमा कुमारी

Parenting Tips: आमतौर पर शिशु के जन्म के बाद शरीर पर बाल या रोएं होना सामान्य बात है। जो अधिकतर नवजात शिशु में पाई जाती है। यह देखने में बहुत बुरे लगते हैं। इन बालों को लैनुगो कहा जाता है। हालांकि, जरूरी नहीं कि लैनुगो हर बच्‍चे के शरीर पर हो, लेकिन अगर ये आपके बच्‍चे के शरीर पर हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। जिन्हें हटाने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों को अपना सकती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में -

शिशु के शरीर से बाल हटाने के घरेलू नुस्खे-

उबटन का इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए भी उबटन का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए बेसन, दूध और एक चुटकी हल्दी का इस्तेमाल करें। इसके बाद इस पेस्ट को बच्चे के शरीर पर लगाएं। आप दूध की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शिशु के शरीर और चेहरे से बाल हटाने का यह सबसे कारगर उपाय हैं।

गेहूं के आटे का इस्तेमाल

नवजात शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए गेहूं के आटे का उपयोग सबसे अच्छा माना जाता हैं। इसके लिए आटे में हल्दी और बादाम मिलाकर बच्चे के शरीर पर मलें। आटा मलते समय बाल भी आसानी से निकल जाएंगे।

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए आप चंदन पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी और दूध मिलाएं और इस पेस्ट को बच्चे के बालों वाले हिस्से पर लगाएं। इसके बाद पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें और फिर थोड़ी देर बाद बच्चे को नहला दें। ऐसा करने से शिशु के शरीर से बाल आसानी से हट

जाएंगे।

चावल के पानी करें इस्तेमाल

शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए आप चावल का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप चावल को पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन इस पानी से बच्चे को नहलाएं। इससे बच्चों के शरीर से बाल निकलने लगेंगे।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

शिशु के शरीर से बाल हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को बच्चों के शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। आप नारियल तेल को बच्चों के शरीर पर लगाकर मसाज कर सकते हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए