मावा (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

सावधान! होली पर नकली मावा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत; घर बैठे इन 5 ट्रिक्स से पकड़ें मिलावट

Fake Mithai Detection: होली पर मावा से बनी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती ह, लेकिन इसी दौरान बाजार में मिलावटी और नकली मावा भी बिकने लगता है। यह मिलावट पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग आदि का कारण बनती है।

प्रीति शर्मा

Holi Sweets Testing At Home: होली के समय घर पर गुजिया न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन त्योहारों के समय बाजारों में मिलने वाला मावा मिलावटी और सिंथेटिक होता है। जिसमें चॉक, यूरिया और डिटर्जेंट जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहता ध्यान रखते हुए मावे की जांच करना जरूरी है।

होली पर मिठाइयों की भारी मांग को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। अक्सर मावे का वजन बढ़ाने और उसे सफेद दिखाने के लिए इसमें स्टार्च, आलू, शकरकंद या फिर खतरनाक केमिकल्स मिला दिए जाते हैं। आपकी सेहत के साथ होने वाले इस खिलवाड़ को रोकने के लिए आप घर पर ही कुछ आसान टेस्ट कर सकते हैं।

मिलावटी मावा पहचानने के तरीके

हथेली पर रगड़कर देखें

थोड़ा सा मावा लेकर अपनी हथेली पर रगड़ें। अगर यह रगड़ने पर घी छोड़ता है और इससे असली घी जैसी खुशबू आती है तो मावा शुद्ध है। मिलावटी मावा रगड़ने पर चिपचिपा महसूस होगा और उसमें कोई प्राकृतिक महक नहीं होगी।

आयोडीन टेस्ट

मावे की शुद्धता जांचने का यह सबसे वैज्ञानिक तरीका है। थोड़े से मावे को पानी में उबालें और ठंडा होने के बाद इसमें दो बूंद आयोडीन सॉल्यूशन डालें। अगर मावे का रंग नीला हो जाता है तो समझ लीजिए कि इसमें भारी मात्रा में स्टार्च या आलू मिलाया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)

स्वाद और बनावट

असली मावा खाने में बहुत ही सौम्य और थोड़ा दानेदार होता है। इसे चबाने पर यह आपके दांतों या तालू में नहीं चिपकेगा। अगर मावा मुंह में चिपक रहा है या रबर जैसा खिंच रहा है तो इसमें मैदा या अन्य बाइंडिंग एजेंट्स की मिलावट हो सकती है।

चीनी के साथ उबालें

थोड़ा सा मावा लें और उसे थोड़ी सी चीनी के साथ गर्म करें। अगर मावा गर्म होने पर पानी छोड़ने लगे तो यह मिलावटी होने का संकेत है। शुद्ध मावा गर्म होने पर घी छोड़ता है और एक अलग चमक देता है।

सल्फ्यूरिक एसिड टेस्ट

यह थोड़ा एडवांस टेस्ट है। एक टेस्ट ट्यूब में थोड़ा मावा लें और उसमें कुछ बूंदें सल्फ्यूरिक एसिड की डालें। अगर रंग बैंगनी या लाल दिखाई दे तो इसमें यूरिया या डिटर्जेंट जैसे खतरनाक केमिकल्स की मिलावट हो सकती है।

होली पर कोशिश करें कि विश्वसनीय डेरी या परिचित दुकानों से ही मावा खरीदें। संभव हो तो घर पर ही दूध जलाकर खोया तैयार करें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपके परिवार को फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल