शरीर का यह हिस्सा रखता हैं मेमोरी को स्टोर (सौ,सोशल मीडिया) 
हेल्थ

दिमाग के अलावा इन हिस्सों में भी आपकी यादें रहती हैं स्टोर, स्टडी में आई ये जानकारी

हाल ही में दिमाग को लेकर एक स्टडी में खुलासा हुआ है जिसके अनुसार माना गया है कि, दिमाग ही नहीं शरीर के कुछ हिस्से ऐसे हैं जो य़ादों को समेटकर रखने का काम करते है।

दीपिका पाल

Study on Human Memories: एक व्यक्ति के शरीर के कई हिस्से एक्टिव होते हैं और हर अंग का एक अलग ही स्थान होता है। दिमाग, इस जरूरी अंगों में सबसे खास प्रकार के अंगों में से एक होता है जो हमे किसी भी कार्य को करने के लिए निर्देशित करता है। आपका दिमाग, मेमोरी की पावर डिवाइस होती है जो जिंदगी की सभी प्रकार की अच्छी औऱ बुरी यादों को समेट कर रखता है। हाल ही में दिमाग को लेकर एक स्टडी में खुलासा हुआ है जिसके अनुसार माना गया है कि, दिमाग ही नहीं शरीर के कुछ हिस्से ऐसे हैं जो य़ादों को समेटकर रखने का काम करते है।

जानिए क्या हुआ स्टडी में खुलासा

अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के राइटर निकोले वी. कुकुश्किन ने स्टडी पेश की है जिसके अनुसार जानें तो, शरीर में मौजूद कोशिकाएं भी आपकी सभी यादों को संजोने के लिए सक्रिय रहती है आपके जीवन के अच्छे या बुरे दौर को बनाए रखने के लिए ये काम करती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि, शरीर की अन्य कोशिकाएं भी सीख सकती हैं और यादें बना सकती हैं।

इसके लिए ही मस्तिष्क कोशिकाओं की तरह ही गैर-मस्तिष्क कोशिकाएं भी नई जानकारी के प्रति प्रतिक्रिया में जीन को एक्टिव करने का काम करती है। यहां पर कोशिकाओं का कार्य आपके शरीर में जब सूचना में पैटर्न का पता लगाती हैं तो मेमोरी जीन को सक्रिय कर देती हैं और यादों को बनाने के लिए अपने कनेक्शनों को दोबारा ऑर्गनाइज करती हैं। यहां पर जांच के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल रिसर्च में टीम ने किया था।

यह भी मिली रिसर्च में जानकारी

यहां पर रिसर्च में यह भी जानकारी दी हैं कि, ''जब पल्स को अंतराल पर दिया गया, तो उन्होंने मेमोरी जीन को अधिक मजबूती से और लंबे समय बनाए रखा''। यहां पर रिसर्च के मुताबिक, अगर किसी भी अंतराल के दोबारा दोहराव के साथ आप सीखते हैं तो, यह सिर्फ मस्तिष्क कोशिकाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी कोशिकाएं कर रही हैं। इस प्रकार के रिसर्च से आपके बेहतर स्वास्थ्य को राहत मिलती है औऱ दिमाग बेहतर बनता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी