बादाम से ज़्यादा पावरफुल है यह ड्राई फ्रूट, 
हेल्थ

बादाम से ज़्यादा पावरफुल है यह ड्राई फ्रूट, हेल्थ के लिए है कई मायनों में बेहतरीन

अखरोट को ब्रेन फूड भी माना जाता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो सदियों से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता हैं। यह दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होता है। काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स से तुलना में अखरोट काफी ज्यादा हेल्दी होता है।

सीमा कुमारी

Walnut Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट को ब्रेन फूड भी माना जाता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो सदियों से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता हैं। यह दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होता है। काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स से तुलना में अखरोट काफी ज्यादा हेल्दी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-

जानिए रोज अखरोट खाने के फायदे-

दिमाग के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट को ब्रेन का "पावर फूड" भी कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाई विटामिन E होती है, जो ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। रोजाना अखरोट खाने से याददाश्त और एकाग्रता में सुधार होता है और यह अल्जाइमर जैसी ब्रेन संबंधी बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता हैं।

पोषक तत्वों का खजाना है अखरोट

अखरोट विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-E, विटामिन B6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

पाचन में सुधार

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो पाचन तंत्र को सही बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना अखरोट खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सेहत में सुधार होता हैं। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है, जिससे पेट की अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अखरोट में विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी काफी असरदार साबित हो सकता हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

अखरोट में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता हैंl। अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, जिससे अन्य समस्याओं का जोखिम कम होता हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

अखरोट में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। अखरोट का सेवन करने से हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी