जैपनीज टेक्निक्स (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ओवरथिंकिंग में आपके मन को शांत करेगी ये जैपनीज टेक्निक्स, दैनिक जीवन में करें शामिल

यहां पर बार-बार सोचने की इस आदत को हम ओवरथिकिंग का नाम देते है। इस समस्या से शिकार व्यक्ति को स्थिति से उबारने के लिए आप दैनिक जीवन में बदलाव कर सकते है।

दीपिका पाल

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त होने के साथ सुस्त और आलसी होते जा रहे है। जहां पर अपनी सेहत का ख्याल अच्छी तरह से नहीं रख पाते है। व्यस्त जिंदगी में व्यक्ति खुद को ध्यान नहीं दे पाता है और फिर ओवरथिकिंग, पैनिक अटैक्स जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते है। इन स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है।

ओवरथिकिंग, हमारी हेल्थ को पूरी तरह से खराब करने के लिए जिम्मेदार होती है। इसके लिए आज हम आपको कुछ जैपनीज टेक्निक्स के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप ओवरथिकिंग की इस समस्या से राहत पा सकते है।

पहले समझ लीजिए क्या होती है ओवरथिंकिंग

यहां पर ओवरथिकिंग की बात करें तो, यह एक ऐसी हेल्थ समस्या है जिसमें व्यक्ति खुद को जब शामिल कर लेता है तो, एक बात को बार-बार सोचता है। यहां पर बार-बार सोचने की इस आदत को हम ओवरथिकिंग का नाम देते है। इस समस्या से शिकार व्यक्ति को स्थिति से उबारने के लिए आप दैनिक जीवन में बदलाव कर सकते है।

जानिए कौन सी टेक्निक्स ओवरथिकिंग के लिए होती है कारगर

यहां पर ओवरथिकिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आज हम आपको कुछ जैपनीज टेक्निक्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो मददगार हो सकती है...

इकिगाई( जीवन के लक्ष्य को जानना)

यह जापानी संस्कृति का सबसे पॉपुलर वर्ड है जो जिंदगी से जुड़ा हुआ है। इकिगाई का अर्थ यह होता है कि, आप अपने लाइफ में क्या करना चाहते है और इसे बेहतर बनाने के लिए क्या करते है। इकिगाई में बताई गई आप इन चीजों पर फोकस करते है तो आपका उद्देश्य जिंदगी का साफ रहता है कि, आप क्या कर रहे है और क्या करना चाहते है। इसमें ही जब आपको पता होगा कि आपको क्या करना है तो आप उस चीज के बारे में बार-बार सोचकर वक्त जाया नहीं करेंगे.

काइज़ेन ( सेल्फ इंप्रूवमेंट की तरफ एक कदम)

यहां पर दूसरी जैपनीज टैक्निक की बात करें तो, इसमें आप यह करते हैं कि, खुद के जिंदगी में कुछ लक्ष्य निर्धारित करते हैं जो आपके सपनों से जुड़े होते है। इन लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करते है। यहां पर आप इस जैपनीज टेक्निक से किसी भी कठिन काम को धीरे-धीरे करके शुरू करने की कोशिश करते हैं तो यह ओवरथिकिंग की समस्या को कम करता है।

शिनरिन योकू ( फॉरेस्ट बाथ)

ओवरथिकिंग की इस समस्या के लिए आप इस जैपनीज टैक्नीक का सहारा ले सकते है। इस टैक्निक के जरिए आप अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बना सकते है। इस टेक्निक का नाम फॉरेस्ट बाथिंग है जिसमें आप किसी शांत जगह पर एक जगह बैठकर ध्यान या मेडिटेशन कर सकते है। इस प्रक्रिया को करने से मन में छिपे नेगेटिव विचार दूर होते है और पॉजिटीव थिकिंग होती है।

ज़ांशिन ( फोकस्ड अवेयरनेस)

यहां पर आप ओवरथिकिंग की समस्या से बचने के लिए आप इस जैपनीज टेक्निक का सहारा ले सकते है। यहां पर आप इस तकनीक की मदद से आप अलर्ट रहते हैं कि, आपको क्या करना है और किस तरह से लाइफ को जीना चाहिए। ये टेक्निक आपको माइंडफुल बनाने में हेल्प करती है और प्रेजेंट मोमेंट को एंजॉय भी करने देती है।

वाबी-साबी (इंपरफेक्शन बुरी बात नहीं है)

आप ओवरथिकिंग की समस्या से जूझ रहे है तो, यहां पर इस जैपनीज टेक्निक की मदद ले सकते है। इस तकनीक के जरिए आप परफेक्शन की तलाश में रहते है। हर चीज को परफेक्ट करने की प्रक्रिया में इंपरफेक्ट को भी परफेक्ट करने का प्रयास करते है।

आप इनमें से एक टेक्निक के जरिए अपनी ओवरथिकिंग की समस्या से राहत पा सकते है जो इस प्रकार है।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया