धूप से आंखों को बचाती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Burning Eyes Causes: गर्मियों में तेज धूप, धूल और पसीने की वजह से आंखों में जलन, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में आंखों की सही देखभाल बेहद जरूरी है ताकि आप इन परेशानियों से बच सकें।

प्रीति शर्मा

Itchy Eyes Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन हमारी जरूरत बन चुके हैं। लेकिन जैसे-जैसे तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है हमारी आँखों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने और तेज धूप के संपर्क में रहने से आई स्ट्रेन, सूखापन, धुंधलापन और बार-बार होने वाला सिरदर्द अब एक आम समस्या बन गई है।

खासकर छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए जिनकी लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा डिजिटल स्क्रीन पर बीतता है आंखों की सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

गोल्डन रूल

  • आंखों की मांसपेशियों को तुरंत आराम देने के लिए आयुष मंत्रालय 20-20-20 के नियम की सलाह देता है। यह नियम बेहद सरल है।
  • हर 20 मिनट के काम के बाद एक छोटा ब्रेक लें।
  • अपनी स्क्रीन से नजर हटाकर लगभग 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को देखें।
  • उस वस्तु पर कम से कम 20 सेकंड तक फोकस करें।
  • यह अभ्यास आंखों की फोकस करने वाली मांसपेशियों के तनाव को तुरंत कम करता है।

आंखों को कूल रखने का उपाय

आई पामिंग: यह आंखों को गहराई से आराम देने का सबसे पुराना और सफल तरीका है। दिन में 2-3 बार अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और फिर हल्के हाथों से बंद आंखों पर रखें। हथेलियों की गर्मी आंखों की नसों को सुकून देती है।

एक्सरसाइज: आंखों की रोशनी और एकाग्रता बढ़ाने के लिए किसी बिंदु या लौ पर बिना पलक झपकाए देखना बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा आंखों को ऊपर-नीचे और गोल घुमाने वाली एक्सरसाइज भी करें।

ठंडे पानी का जादू: बाहर से आने के बाद या काम के बीच में आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना न भूलें। यह आंखों की जलन को तुरंत शांत करता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाएं। काम के दौरान रोशनी पर्याप्त रखें स्क्रीन की चमक को आंखों के अनुकूल सेट करें और सबसे जरूरी 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। आपकी आँखें अनमोल हैं इनकी थोड़ी सी देखभाल आपको बड़े संकट से बचा सकती है।

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा