बच्चों को चावल ज़रूर खिलाएं (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बढ़िया हेल्थ के लिए बच्चों को चावल ज़रूर खिलाएं, जानिए किन मामलों में है बड़ा फायदेमंद

चावल में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन C पाया जाता हैं, सेहत के नजरिए से बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में चावल को जरूर शामिल करें। चावल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ वायरल संक्रमण, इंफेक्शन, सर्दी और खांसी से बचाव करते हैं।

दीपिका पाल

चावल भारतीय खानों का एक अहम हिस्सा माना जाता हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। पोषक तत्वों से भरपूर चावल बच्चों को एनर्जी देने के साथ ये पेट को लंबे समय तक भरकर रखते हैं।

चावल में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन C पाया जाता हैं।

बच्चों को दिलाता हैं ये फायदे

चावल खिलाने से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिलने के साथ बच्चों की हड्डियों को भी मजबूत करता है। आइए जानें बच्चों को चावल खिलाने के फायदों के बारे में -

मस्तिष्क विकास में मददगार

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चावल में विटामिन-B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। यह उनकी याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है।

शरीर को देता है एनर्जी

चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट बच्चों को एनर्जी देता है, जिससे बच्चों को कमजोरी महसूस नहीं होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बच्चों की शरीर को थकावट को दूर करने के साथ उनको एनर्जी भी देता है। चावल में राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन और विटामिन-B6 आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पाचन-तंत्र होता है मजबूत

चावल आसानी से पच जाता है और यह बच्चों के पाचन-तंत्र के लिए बहुत हल्का होता है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ावा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में चावल को जरूर शामिल करें। चावल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ वायरल संक्रमण, इंफेक्शन, सर्दी और खांसी से बचाव करते हैं। चावल में विटामिन-C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ता है।

बच्चों को चावल खिलाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

त्वचा की समस्याएं करें ठीक 

चावल की माड़ को ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों को आने से रोकता है और ढलती उम्र के प्रभाव से दूर रखता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कैंसर की रोकथाम और उससे बचाव

होल ग्रेन राइस जैसे ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। चावल में पाया जाने वाला ये फाइबर बहुत प्रकार के कैंसर की रोकथाम और उससे बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि चावल में मौजूद ये तत्व कैंसर कोशिकाओं को विकसित नहीं होने देता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!