मॉर्निंग वॉक में इन बातों का रखें ख़ास ध्यान 
हेल्थ

मॉर्निंग वॉक में इन बातों का रखें ख़ास ध्यान, वरना फ़ायदे की बजाय हेल्थ को पहुंचेगा नुकसान

मॉर्निंग वॉक की आदत सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है। हर उम्र के लोगों को सुबह-सुबह टहलना चाहिए। इससे कई बीमारियों से राहत मिलती है। हालांकि, वॉकिंग के ये सारे फायदे तभी मिल सकते हैं, जब आप सुबह की सैर सही तरीके से करेंगे। इसलिए जब भी वॉक पर निकलें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

सीमा कुमारी

Morning Walk Tips:सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छा खाना पीना ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से फिट रहना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारी फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।

ऐसे में मॉर्निंग वॉक की आदत सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है। हर उम्र के लोगों को सुबह-सुबह टहलना चाहिए। इससे कई बीमारियों से राहत मिलती है। हालांकि, वॉकिंग के ये सारे फायदे तभी मिल सकते हैं, जब आप सुबह की सैर सही तरीके से करेंगे। इसलिए जब भी वॉक पर निकलें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। आइए जानते हैं इस बारे में-

मॉर्निेंग वॉक के दौरान इन बातों का रखें ख्‍याल

रफ्तार बढ़ाएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप अपने वॉकिंग स्‍पीड को जितना बढ़ाते जाएंगे, शरीर की एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी उतनी तेजी से घटने लगेगी और आपका वजन कम होने लगेगा। इसलिए प्रयास करें कि रोज कुछ कदम अधिक वॉक करें।

चढ़ाई पर करें वॉक

अगर आप चढ़ाई पर वॉक करेंगे तो इससे आपके पैरों और शरीर के मसल्‍स पर अधिक जोड़ पड़ेगा। इसके लिए आप ट्रेड मिल पर अपहील मोड़ का इस्‍तेमाल करें और वॉक करें।

रोज बढ़ाएं कदम की संख्या

प्रयास करें कि रोज कल की तुलना में अधिक कदम चलें। इसके लिए आप ट्रैकर का इस्‍तेमाल करें और काउंटिंग पर ध्‍यान दें।

पोश्‍चर का रखें ध्‍यान

जब भी वॉक करें तो अपने पोश्‍चर का विशेष ध्‍यान रखें। हमेशा सामने की तरफ देखकर वॉक करें, अपने पेट के मसल्‍स को टाइट रखें और कदम बड़ा बड़ा बढ़ाएं।

वहीं, अगर आप वॉक करने जा रहे हैं, तो ज्यादा मात्रा में पानी न पिएं। इसके अलावा वॉक के लिए सही जूते का चुनाव करें। क्योंकि गलत जूतों से पैर में दर्द शुरू हो सकती है।

कुछ लोग चलते समय नीचे की तरफ देखते हैं या मोबाइल चलाते रहते हैं। ऐसे में वॉक की वजह से होने वाला फायदा नुकसान में बदल सकता है। तो अब से आप इन बातों को ध्यान में रखकर सैर करने निकलें।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी