कीमोथेरेपी के दौरान करें परहेज़ 
हेल्थ

कीमोथेरेपी के दौरान मरीज़ इन चीज़ों से करें परहेज़, क्या न खाएं यहां पढ़ें

कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी एक अहम भूमिका अदा करता है। कैंसर के मरीज को कीमोथेरेपी के दौरान कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Foods To Avoid During Chemotherapy: दुनियाभर में कैंसर की बीमारी सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है। कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी एक अहम भूमिका अदा करता है। कीमोथेरेपी जिसे आम भाषा में कीमो भी कहा जाता है। जैसा कि,आप जानते है कि कीमोथेरेपी कैंसर के इलाज का एक अहम हिस्सा है, लेकिन यह शरीर पर कई गंभीर प्रभाव भी डाल सकती है।

इन दुष्प्रभावों में से एक है भूख में कमी, कमजोरी और खाने में रुचि का कम होना। ऐसे में यह जरूरी है कि आप ऐसा खाना खाएं जो पौष्टिक हो और कमजोरी महसूस न होने दे। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर मरीज को

खाने से बचना चाहिए। इन चीजों से दुष्प्रभाव बढ़ सकते हैं और रिकवरी में देरी हो सकती है। आइए जानते हैं, कीमोथेरेपी के दौरान किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

कीमोथेरेपी के दौरान इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करें -

कच्ची और अधपकी चीजें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर मरीज को कच्ची या अधपके मांस, मछली, अंडे और समुद्री भोजन को खाने से बचना चाहिए। जो संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, दूध और डेयरी उत्पादों को भी अधपका या कच्चा नहीं खाना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें

प्रोसेस्ड फूड में अक्सर उच्च मात्रा में वसा, चीनी और सोडियम होता है, जो पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। कीमोथेरेपी के दौरान, मितली, उल्टी और दस्त जैसी पाचन समस्याएं पहले से ही आम हैं। प्रोसेस्ड फूड इन समस्याओं को और बदतर बना सकते हैं।

जूस का सेवन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ताज़ा फलों और सब्जियों के जूस में भी बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए इन्हें घर पर ही बनाकर पीना चाहिए और जल्दी से जल्दी पी लेना चाहिए।

मसालेदार भोजन

कीमोथेरेपी के दौरान मसालेदार भोजन खाने से भी बचना चाहिए। मसालेदार भोजन मुंह और पेट में जलन पैदा कर सकता है।

ज्यादा चीनी का सेवन

कीमोथेरेपी के दौरान अत्यधिक चीनी का सेवन कैंसर मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है और कीमोथेरेपी के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को कमजोर कर सकता है। डायबिटीज संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है और कीमोथेरेपी से उबरने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

कीमोथेरेपी के दौरान इन चीजों का करें सेवन

अच्छी तरह से पका हुआ मांस, मछली, अंडे और समुद्री भोजन

पाश्चुरीकृत दूध और डेयरी प्रोडक्ट का करें सेवन

अच्छी तरह से धोए और छिले हुए फल और सब्जियां

पके हुए अनाज का करें सेवन

अच्छी तरह से पका हुआ अंडे और मांस

पानी, सूप और हर्बल चाय का करें सेवन

नरम और आसानी से पचने योग्य भोजन ही खाएं।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर