नकली टोमेटो सॉस की पहचान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

टेस्टी सा लगने वाला टोमेटो सॉस हो सकता है नकली, नुकसान से बचने के लिए ऐसे करें मिलावट चेक

बाजार में मिलावटी चीजें मिलती है इसकी जानकारी तो पता है लेकिन पिछले दिनों उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में नकली टोमेटो सॉस मिलने की जानकारी मिली थी इसने सभी लोगों के होश को उड़ा दिया।

दीपिका पाल

Fake Tomato Sauce: खाने के शौकीन लोगों के लिए बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर बाजार में मिलने वाला आपका टोमेटो सॉस नकली पाया गया है। यहां पर बाजार में मिलावटी चीजें मिलती है इसकी जानकारी तो पता है लेकिन पिछले दिनों उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में नकली टोमेटो सॉस मिलने की जानकारी मिली थी इसने सभी लोगों के होश को उड़ा दिया। टमाटर के इस सादे से सॉस में जमकर मिलावटी चीजें थी।

टोमेटो सॉस में मिली ये चीजें

यहां पर जिस नकली टोमेटो सॉस की जानकारी मिली है उसमें कई तरह की चीजें पाई गई है। नकली टोमैटो सॉस बनाने के लिए टमाटर की जगह सिंथेटिक कलर, मकई का आटा और आरारोट का इस्तेमाल किया जाता है। यह टोमेटो सॉस देखने पर बिल्कुल असली की तरह नजर आता है। इस मिलावटी टोमेटो सॉस का पता लगाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते है।

यहां असली और नकली टोमेटो सॉस को ऐसे पहचानें

इन तरीकों से आप नकली और असली टोमेटो सॉस को आसानी से पहचान सकते है जो इस प्रकार है..

कलर से करें पहचान

यहां पर असली और नकली टोमेटो सॉस में कलर को लेकर अंतर हो सकता है। नकली सॉस में ओरिजनल दिखाने के लिए कलर मिलाते हैं यानि डार्क रेड या भूरा नजर आ सकता है जो बिल्कुल गाढ़ा दिखाई देता है।

चेक करें गाढ़ापन-

टोमेटो सॉस मे गाढ़ापन भी मौजूद होता है इसके लिए असली सॉस गाढ़ा होता है लेकिन इसमें किसी प्रकार की चिपचिपाहट नहीं होती है। मिलावटी सॉस में चिपचिपापन के अलावा सॉस में आरारोट या फिर कॉर्न स्टार्च की मिलावट होती है। यह नकली सॉस का प्रकार है।

टेस्ट से कर सकते है चेक

यहां पर टोमेटो सॉस के असली और नकली फर्क को देखना है तो आप स्वाद का सहारा ले सकते है। इसमें असली सॉस का स्वाद टमाटर की तरह छट्टा और मीठा होता है। लेकिन इधर नकली टोमेटो सॉस का टेस्ट कुछ ज्यादा खट्टा लगता है यानि अच्छा टेस्ट नहीं होता है।

नकली टोमेटो सॉस खाने के नुकसान

अगर आप नकली टोमेटो सॉस का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत पर इसके बुरे परिणाम देखने के लिए मिलते है। यह खाने से आपके लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा नकली टोमेटो सॉस अगर आप करते हैं तो आपको कोई ना कोई बीमारी हो सकती है। यहां पर मिलावटी सॉस को चेक करके आप असली टोमेटो सॉस का सेवन करें आपको इसके फायदे मिलते है।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?