तंबाकू की लत को कैसे छुड़ाएं (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

तंबाकू का सेवन कहीं आपको बना न दें मुंह के कैंसर का शिकार, वक्त रहते करें बचाव के ये आसान काम

तंबाकू हो या सिगरेट, किसी भी व्यसन की आदत लगना सही नहीं होता है ये पूरे परिवार के लिए भी बेहद तकलीफदेह होता है, इसलिए इससे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

दीपिका पाल

दुनियाभर में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है जो तंबाकू के सेवन से होने खतरे के प्रति आपको जागरूक करता है। इतना ही नहीं मुंह के कैंसर को रोकने के लिए प्रयासों की व्याख्या का दिन तंबाकू निषेध दिवस होता है। तंबाकू का सेवन करने से लिवर, किडनी, फेफड़ों को नुकसान होता है तो वहीं पर कई बार तंबाकू ज्यादा खाने से कैंसर से मौत के मामले भी मिलते है। तंबाकू हो या सिगरेट, किसी भी व्यसन की आदत लगना सही नहीं होता है ये पूरे परिवार के लिए भी बेहद तकलीफदेह होता है, इसलिए इससे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

 जानते हैं तंबाकू की लत को कंट्रोल में लाने के टिप्स

आपको बताते चलें कि, तंबाकू का सेवन करना भले ही फैशन के लिए होता है लेकिन इसे कंट्रोल में लाना जरूरी होता है इसके लिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो फायदेमंद होता है।

1- पक्का वादा

यहां पर आपको तंबाकू या फिर सिगरेट की लत छुड़ाना है तो सबसे पहला काम यह है कि, आप खुद से वादा करें ताकि आपके दिमाग में यह फिक्स रहेगा कि, आप व्यसन से दूर रहना चाहते है। सबसे जरूरी है कि आप उन लोगों से दूरी बनाएं जो सिगरेट पीते हैं और आपको भी पीने के लिए प्रेरित करते हैं। इन लोगों की वजह से आप सिगरेट और तंबाकू को आसानी से छुड़ा नहीं पाते है। खुद को प्रेरित करते हैं तो आप तंबाकू या सिगरेट-बीड़ी पीना, गुटखा आदि को खाने की लत से खुद को छुड़ा सकते है।

3-ब्रीदिंग एक्सरसाइज 
तंबाकू का सेवन करने वालों को इस लत को छुड़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज को भी रोजाना अपने रूटीन मे शामिल करना चाहिए। अगर आप रोजाना सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज करेंगे तो खुद को रिलैक्स रख पाओंगे।

4-खुद को बिजी रखें

यहां पर तंबाकू या सिगरेट का सेवन करने वाले अगर अपनी खराब आदत को छुड़ाना चाहते हैं तो खुद को नई चीजों में व्यस्त रखकर इन समस्याओं से राहत पहुंचा सकते है। यहां पर तंबाकू या सिगरेट के खतरे को कम करने के लिए कुछ नया काम करना चाहिए। इसकी वजह से आप खराब व्यसनों की और ध्यान नहीं दे पाते है।

5- मुंह में कुछ चबाएं

यहां पर तंबाकू या सिगरेट का सेवन करने वालों को लत नहीं सताए इसके लिए मुंह में कुछ अच्छी चीजों का सेवन करना चाहिए। अपने मुंह में आप इलायची, लौंग, सौंफ, चबा सकते हैं. इनमें से कोई चीज न हो तो च्विंगम चबाएं. इससे धीरे-धीरे निकोटिन की तलब कम होती है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार