मक्के की बाटी ( सौ. डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

सर्दी में सिर्फ मक्के की रोटी ही नहीं बनाएं टेस्टी मक्के की बाटी, जानिए बस ये आसान रेसिपी

Makke Ki Baati: आप इस बार मक्के की रोटी की जगह मक्के की बाटी को तैयार करके इसे घरवालों को खिलाएं। इसे बनाने के बाद इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग खाने को मिलेगा।

दीपिका पाल

Makki Ki Bati Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी चीजों की भरमार देखने के लिए मिलती है। यहां पर मक्के की रोटी हर कोई सर्दी के मौसम में बड़े ही चाव से खाते है साथ में सरसों का साग मिल जाए तो बात बन जाती है। मक्के की रोटी के अलावा आप यहां पर कुछ नया भी ट्राई कर सकते है जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा देते है।

जानिए मक्के की बाटी बनाने का तरीका

क्या चाहिए सामग्री मक्के का आटा- 2 कप लहसुन- 5 से 6 कलियां हरी मिर्च- 2 बड़ी वाली सूखा धनिया- 2 चम्मच अजवाइन- थोड़ी सी हरी मटर- 1 कटोरी हरा धनिया हल्दी- 1 चम्मच मिर्ची- 1 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच नमक-स्वादानुसार प्याज- बारीक कटी हुई सफेद तिल- 1 चम्मच घी

मक्के की बाटी बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक परात लेनी है।
  • इसमें आपको मक्के का आटा डालना है।
  • अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन को बारीक कूटकर डालना है।
  • ऐसे ही आपको साबुत धनिया भी डालना है।
  • अब इसमें अजवाइन और सारे मसाले डालने हैं।
  • इसमें अब आपको बारीक कटी हुई प्याज, हरा धनिया, हरी मटर और थोड़ा सा तेल डालना है।
  • इसके बाद इस आटे को अच्छे से मिक्स करके डो तैयार करना है।
  • इस डो को 10 मिनट के लिए रख दें।

मक्के की बाटी को कैसे करें तैयार?

  • इसे बनाने के लिए आप थोड़ा सा हाथों में तेल लगाएं।
  • इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें।
  • अब आपको एक गहरा बर्तन लेना है और इसमें पानी को डालना है।
  • फिर पानी को बॉयल होने दें। इसके ऊपर छलनी रखें और तेल लगाकर इसमें बाटी को रखें।
  • 10 मिनट बाद निकालकर इसे आप एयर फ्रायर में पकाएं।
  • इसके बाद इसे घी में डीप करके सर्व करें।

ऐसे कर सकते है सर्व

  • इसे सर्व करने के लिए बाटी को घी में डीप करें।
  • इसके बाद इसे दाल या लहसुन और प्याज की चटनी के साथ सर्व करें।
  • इस तरह से मक्के की बाटी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा