फूल गोभी के नुकसान 
हेल्थ

फूलगोभी खाने के खतरनाक अंज़ाम जान लीजिए, 'ऐसे' लोग तौबा कर लें इससे तो बेहतर

पोषक तत्वों से भरपूर फूल गोभी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। फूल गोभी में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि रोजाना गोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। इसलिए कुछ लोगों को गोभी खाने से परहेज करना चाहिए।

सीमा कुमारी

सर्दी का मौसम आते ही बाजार में फूल गोभी खूब मिलने लगती है। पोषक तत्वों से भरपूर फूल गोभी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। फूल गोभी में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि रोजाना गोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। इसलिए कुछ लोगों को गोभी खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है किन लोगों को फूल गोभी नहीं खानी चाहिए।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए फूल गोभी

प्रेगनेंसी में न खाएं गोभी

गर्भावस्था के दौरान भी आपको फूल गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खासतौर से प्रेग्नेंसी में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या ट्रिगर कर सकती है। इसलिए गोभी से परहेज करना जरूरी है।

थायराइड में फूलगोभी न खाएं

अगर आप थायरॉइड के मरीज है तो फूलगोभी न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फूलगोभी खाने से थायरॉइड ग्रंथि की आयोडीन इस्तेमाल करने की क्षमता कम हो जाती है।

पथरी होने पर न खाएं गोभी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फूल गोभी का सेवन पथरी की समस्या होने पर भी नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। खासतौर से गॉलब्लैडर और किडनी में पथरी होने पर फूल गोभी खाने से बचना चाहिए। फूल गोभी में कैल्शियम होता है जिससे पथरी की परेशानी और बढ़ सकती है।

ब्लड क्लॉटिंग होने का खतरा

अगर आपको ब्लड क्लोटिंग की शिकायत रहती है तो फूलगोभी का सेवन बिल्कुल न करें। फूलगोभी में पोटैशियम काफी ज्यादा होता है जिससे शरीर में खून और गाढ़ा हो सकता है। इसलिए गोभी का सेवन सीमित करें या फिर न खाएं।

गैस और ब्लोटिंग की समस्या

जिन लोगों को अक्सर खाने-पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें फूलगोभी का सेवन न के बराबर करना चाहिए। गोभी में कार्बोहाइट्रेट होते हैं, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गोभी की सब्जी या पराठे खाने के बाद आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए गोभी का सेवन न करें।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां