जानिए शकरकंद खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान होता है शकरकंद, इसके 10 फायदे जानकर रह जाएंगे आप दंग

Advantages of Sweet Potato: शकरकंद में नियमित आलू की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। अगर हम शकरकंद का सेवन करते है तो इससे हमें अनगिनत फायदे मिलते है।

दीपिका पाल

Benefits of Sweet Potatos: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में कई मौसमी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें हेल्दी सब्जियों में गाजर, मटर और शकरकंद खास होता है। ठंड के मौसम में अलग-अलग तरीके से हर कोई शकरकंद खाना पसंद करते है। यह स्वाद में मीठा होता है तो वहीं पर इसका रंग नारंगी और बैंगनी नजर आता है। आलू की शक्ल में नजर आने वाला शकरकंद सेहत के मामले में इससे बेहतर ही होता है।, शकरकंद में नियमित आलू की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। अगर हम शकरकंद का सेवन करते है तो इससे हमें अनगिनत फायदे मिलते है।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है शकरकंद

शकरकंद में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है जिसमें फाइबर, विटामिन (जैसे विटामिन ए, सी, और बी 6), और मिनरल्स (जैसे पोटेशियम और मैंगनीज) आदि इसके स्त्रोत हो सकते है। शकरकंद में शामिल एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। शकरकंद का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल में धीमी वृद्धि होती है। डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए शकरकंद ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

जानिए शकरकंद खाने के खास फायदे

सर्दी के मौसम में शकरकंद का सेवन करते है तो सेहत को इसके कई सारे फायदे मिलते है जो इस प्रकार है...

1- शकरकंद, पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसके पोषक तत्वों में बीटा-कैरोटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और कई बड़ी बीमारियों से राहत मिलती है।

2- शकरकंद में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी 6 जैसे आवश्यक विटामिन्स अच्छे स्वास्थ्य और इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते है।

3-शकरकंद का सेवन करने से आंखों को फायदा होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा प्रचुर रूप से होती है। अगर हम शकरकंद का सेवन करते है तो आंखों की रोशनी बढ़ती है।

4-शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से पाचन सही होता है तो वहीं पर कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। एंजाइम भी होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को अधिक कुशल बनाने में मदद करते हैं।

5-आलू की तुलना में शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करें तो बेहतर होता है।

6- दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए शकरकंद का सेवन हेल्दी माना जाता है। शकरकंद में पाई जाने वाली हाऊ पोटेशियम सामग्री ब्लडप्रेशर के लेवल को कंट्रोल करके और स्ट्रोक और दिल से जुड़े रोगों के खतरों को कम करती है।

7- शकरकंद में सूजन-रोधी यौगिक पाए जाते है इसका सेवन करने से शरीर में सूजन की मात्रा कम होती है। वहीं पर हृदय रोग, कैंसर और गठिया जैसी पुरानी स्थितियों से जुड़ा होता है।

8-वजन को कंट्रोल करने के लिए शकरकंद फायदेमंद माना गया है। इसमें शामिल फाइबर भूख ज्यादा बढ़ने का अहसास नहीं कराता है।

9-शकरकंद में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को फायदा पहुंचाने का काम करते है।

10-शकरकंद में विटामिन सी और ई का उच्च स्तर कोलेजन उत्पादन में योगदान देता है। इससे स्किन को फायदा मिलता है और स्किन पहले की तरह बेहतर बनाती है। ये विटामिन त्वचा को सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में भी मदद करते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी