बच्चे को नहीं दें गाय का दूध (सोशल मीडिया ) 
हेल्थ

छोटे शिशुओं को गाय का दूध देना नहीं होता है सही, किडनी पर डालता है बुरा असर

नई मांओं को दूध नहीं आने की वजह से वे बच्चे को सही तरीके से स्तनपान नहीं करा पाती है इसके लिए वे बच्चे को गाय का दूध देती है। लेकिन इस तरह से दूध पिलाना सेहत पर खराब असर डालता है।

दीपिका पाल

छोटे शिशुओं के लिए प्राथमिक तौर पर मां का दूध पिलाना ज्यादा जरूरी होता है आपका बच्चा जब तक 6 महीने का नहीं हो जाता है मां का दूध पिलाना सही होता है। इसके बाद बच्चा एक साल का हो जाता है तो मां के दूध की जगह स्वास्थ्य विशेषज्ञ गाय का दूध पिलाने की सलाह देते है। लेकिन कभी स्थिति ऐसी होती है कि, नई मांओं को दूध नहीं आने की वजह से वे बच्चे को सही तरीके से स्तनपान नहीं करा पाती है इसके लिए वे बच्चे को गाय का दूध देती है। लेकिन इस तरह से दूध पिलाना सेहत पर खराब असर डालता है।

क्यों नहीं देना चाहिए नवजात को गाय का दूध

छोटे शिशुओं को गाय का दूध क्यों नहीं देना चाहिए क्या कारण है इसे लेकर डायटीशियन मोनिका जी से बात उन्होंने इसके प्रभाव को लेकर जानकारी दी है। इसका असर बच्चे पर इस तरह से पड़ता है।

1- बच्चे में हो सकती है खून की कमी

गाय के दूध का सेवन करने से बच्चे को भरपूर पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं मिल पाती है क्योंकि गाय के दूध में आयरन, विटामिन सी और अन्‍य पोषक तत्‍व कम होते है जो शिशु के लिए जरूरी होते है। इसलिए बच्चे को गाय का दूध पिलाते है तो इसमें एनीमिया का खतरा सताने लगता है। इसके लिए आयरन की कमी को दूध करने के लिए मां का दूध ही बच्चे को दें।

2- नहीं होती इम्यूनिटी बूस्ट

जैसा कि, गाय के दूध पोषक तत्व की कमी होती है विटामिन सी बच्चों के लिए सबसे अधिक जरूरी है. अगर आप बच्चे को गाय का दूध पिलाते हैं तो इससे उसकी इम्‍यूनिटी बूस्‍ट नहीं होगी. साथ ही बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट भी धीमी होती है। इसके लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप गाय का दूध देने से बचें।

3- किडनी पर असर डालता है

अगर आप एक साल से छोटे बच्चे को गाय का दूध पिलाते है तो यह उसकी किडनी पर असर डालता है। गाय के दूध में कॉम्‍पलेक्‍स प्रोटीन होता है जो नवजात शिशु की किडनी पर बुरी तरह से प्रभाव डालता है, जो नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

कब से पिला सकते हैं गाय का दूध

बच्चे को कब से गाय का दूध दिया जा सकता है इस पर सवाल के जवाब में समझे तो, बच्चे के एक साल होने के बाद उसे गाय का दूध पिलाया जा सकता है। इस दौरान उसे फुल फैट मिल्क दिया जा सकता है। हालांकि दिन में 400 मिली के ज्यादा दूध देने की बच्चे को जरूरत नहीं होती। इन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR