11 देशों में बढ़ा पोलियो का खतरा (सोशल मीडिया) 
हेल्थ

एक बार फिर दुनिया में बढ़ा पोलियो का खतरा, बिना सर्टिफिकेट के 11 देशों में नो एंट्री

पोलियो प्रभावित 11 देशों से आ रहे खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है जिनमें प्रभावित 11 देशों में पोलियो के प्रसार को देखते हुए पोलियों की वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है।

दीपिका पाल

पोलियो की बीमारी दुनियाभर में एक बार फिर कहर बरपाने आ गई है जहां पर 11 देशों में इस बीमारी का खतरा बढ़ रहा है जिसे लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन देशों से आ रहे लोगों के लिए नए नियम जारी किए है बिना वैक्सीन प्रमाणपत्र के भारत में प्रवेश नहीं मिलेगा। आवागमन को लेकर इन देशों के प्रति निगरानी बनाई जा रही है।

इन देशों में है पोलियो का खतरा

पोलियो प्रभावित 11 देशों से आ रहे खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है जिनमें प्रभावित 11 देशों अफगानिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सोमालिया, सीरिया, मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो और डीआर कांगो में पोलियो के प्रसार को देखते हुए पोलियों की वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है। दरअसल सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिए है जिसके साथ ही यात्रियों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) और इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) वैक्सीन को मान्यता दी है. यात्रा करने से करीब 4 सप्ताह पहले यह खुराक लेना अनिवार्य है और प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी।

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कही बात

पोलियो के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशालय की सहायक महानिदेशक डॉ. शिखा वर्धन ने इसे लेकर जानकारी दिए है और नियम बनाए है।उम्र और टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना यात्रा से पहले एक खुराक लेना अनिवार्य है यह भारतीयों और विदेशी नागरिकों दोनों के लिए समान रूप से अनिवार्य माना गया है। इन देशों की यात्रा से आए भारतीयों को भी टीकाकरण को प्राथमिकता देने के लिए कहा है. टीकाकरण के लिए वह स्थानीय जिला अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।

जानिए किन देशों को किस श्रेणी में रखा

केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सोमालिया और सीरिया इन 6 देशों को स्थानिक की श्रेणी में रखा है वहीं, मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो और डीआर कांगो इन 5 देशों को पोलियो वायरस प्रसार (Polio Affected Countries) की श्रेणी में शामिल किया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट