बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खास 5 चीजें, बढ़ने लगेगी रूकी हुई हाइट

बच्चों का सही रूप में शारीरिक और मानसिक विकास भी नहीं हो पाता है कई कारण आनुवांशिक जुड़े होते है तो कई कम पोषण की वजह से होते है। इसके लिए आपको डाइट बेहतर करने की आवश्यकता होती है।

दीपिका पाल

Healthy Diet: सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर थाली को होना बेहद जरूरी होता है इसमें ही बच्चों के समुचित विकास की ओर 10 साल की उम्र तक ध्यान देना जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि, बच्चों में हाइट सही तरह से नहीं बढ़ने की समस्या आती है। वहीं पर बच्चों का सही रूप में शारीरिक और मानसिक विकास भी नहीं हो पाता है कई कारण आनुवांशिक जुड़े होते है तो कई कम पोषण की वजह से होते है। इसके लिए आपको डाइट बेहतर करने की आवश्यकता होती है ऐसे में चलिए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

हाइट बढ़ाने में मदद करेंगे ये हेल्दी फूड

आपको बताते चलें कि, डाइट को बढ़ाने के लिए घर में मौजूद हेल्दी फूड फायदेमंद होते है चलिए जानते हैं इसके बारे में...

1- हरी पत्तेदार सब्जियां

बच्चे हो या फिर बड़े किसी के लिए भी डाइट बेहतर होना मायने रखती है इसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन सब्जियों को जब आप अपनी डाइट में शामिल करते है तो, बच्चों को आयरन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते है। इसके अलावा पालक में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाते है। आयरन तत्व का कारण यह भी होता है कि, इस दिन रक्त तक ऑक्सीजन पहुंचता है तो वहीं पर कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है।

2- दूध या दूध से बनी चीजें

आप अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते है। इसमें दूध से बनी चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन और विटामिन के गुण समाए होते है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है। मिल्क प्रोडक्ट्स को खासतौर से बच्चों की डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हाइट में इजाफा हो सके।

3-अंडे

बच्चों की डाइट में आप अंडे को शामिल कर सकते है यह प्रोटीन की मात्रा से भरपूर होता है। वहीं पर इसमें विटामिन बी2 भी पाया जाता है जो हाइट बढ़ाने के लिए सबसे आवश्यक है। अंडे को उबालकर या आप अंडे का ऑमलेट बनाकर भी बच्चों को दे सकते है।

4- फल

आप बच्चों की डाइट में फलों को शामिल कर सकते है इसके लिए आप संतरे, बेरीज और पपीता जरूर खाने के लिए दें इसमें शामिल विटामिन बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी शरीर को आयरन सोखने में भी मदद करता है जोकि ग्रोथ के लिए जरूरी है।

5-सूखे मेवे और बीज

सेहत के लिए आप अपनी डाइट में सूखे मेवे या बीज को शामिल कर सकते हैं इसकी पूर्ति बादाम, अखरोट और चिया सीड्स आदि से मिलता है। इन चीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम भी मिलता है। यह खाने से केवल हाइट में ग्रोथ नहीं होती है बल्कि शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में अच्छा असर दिखता है।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर