फंगल इंफेक्शन से कैसे करें बचाव (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बारिश के पानी में क्या आप हैं फंगल इंफेक्शन से परेशान, इन टिप्स से पाएं निजात

बारिश के पानी से शरीर की त्वचा को नुकसान पहुंचता है यानि कि पैरों में त्वचा के कटने और जलन का खतरा होता है। बारिश का पानी जितना परेशान करता हैं उतना ही इस मौसम में पनपी गंदगी भी स्किन के कटने-फटने से नुकसान पहुंचाती है।फंगल इंफेक्शन के खतरे से खुद को बचाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

दीपिका पाल

बारिश का मौसम जहां पर जारी हैं वहीं पर इस मौसम में अक्सर सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता हैं लेकिन कई बार फंगल इंफेक्शन ही हमें परेशान करता है। इस वजह से बारिश के पानी से शरीर की त्वचा को नुकसान पहुंचता है यानि कि पैरों में त्वचा के कटने और जलन का खतरा होता है। बारिश का पानी जितना परेशान करता हैं उतना ही इस मौसम में पनपी गंदगी भी स्किन के कटने-फटने से नुकसान पहुंचाती है। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई दवाईयां और एंटीबायोटिक क्रीम मौजूद है लेकिन घरेलू नुस्खों से भी आप आराम पा सकते है।

जानिए क्या होता हैं फंगल इंफेक्शन

यहां पर बारिश के मौसम में होने वाले फंगल इंफेक्शन की बात की जाए तो, इस मौसम में बारिश के पानी में फंगल इंफेक्शन अगर नाखूनों तक बढ़ जाए तो इसे ओनिकोमाइकोसिस पुकारा जाता है। इस स्थिति में नाखूनों का रंग पीला या सफेद तक पड़ने लगता है। फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ने से खुजली के साथ जलन औऱ दाने भी हो जाते हैं कई बार स्थिति यह बनती हैं कि, जूते पहनने के बाद अगर गीलापन हो जाए तो पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

आजमा लीजिए ये घरेलू नुस्खे

बारिश के पानी में होने वाले फंगल इंफेक्शन के खतरे से खुद को बचाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं जो इस प्रकार हैं..

1- बारिश के मौसम में पैरों में कटने और जलने की समस्या हो जाती हैं इस स्थिति में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करके आप साफ-सफाई कर सकते है। पैरों के इंफेक्शन से खुद को बचाने के लिए आप बारिश के मौसम में जूतें पहनने की बजाय चप्पल या स्लीपर को पहनें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

2- बारिश के मौसम में इस प्रकार फंगल इंफेक्शन का खतरा होने पर आप पैरों में जलन या खुजली से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपके शरीर की स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।

3- बारिश के मौसम में आप एक और घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं इसमें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। अगर आपके पैरों की स्किन फट गई हैं तो, रात में सोने से पहले इसकी अच्छे से सफाई करें और इस पर एलोवेरा जेल को लगाएं।

4-बारिश में अगर आप पैरों में जलन की समस्या से जूझ रहे हैं तो, सिरके के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें काफी मात्रा में एसिड पाया जाता हैं जो इस समस्या से निजात दिलाता हैं।

5-बारिश के पानी में होने वाली फंगल इंफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए आप नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है। आपको एक बाल्टी में गर्म या गुनगुना पानी लेना है और इसमें नीम के पत्तों का रस डालें. अब थोड़ी देर में इसमें इंफेक्शन से प्रभावित पैरों को रखें. करीब 15 मिनट के बाद स्किन को नॉर्मल पानी से धो लें राहत मिलेगी।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई