चीटियाें को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

अगर घर में लग गई हों ची‍ंट‍ियों की लाइन, तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

अगर आप भी बार-बार आ रही इन चींटियों से परेशान हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो इनसे राहत दिलाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में-

सीमा कुमारी

गर्मियों की शुरुआत होते ही जहां एक तरफ लू और बीमारियों का खतरा बढ़ता है, वहीं घरों में कीड़े-मकोड़ों का आना भी शुरू हो जाता है। खासकर चींटियां- लाल हों या काली, दीवारों की दरारों और फर्श की किनारियों से निकलकर रसोई और कपड़ों तक पहुंच जाती हैं।

ये न केवल खाने-पीने की चीजों को खराब करती हैं, बल्कि त्वचा पर काटकर जलन भी पैदा कर सकती हैं। अगर आप भी बार-बार आ रही इन चींटियों से परेशान हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो इनसे राहत दिलाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में-

चीटियाें को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे :

हींग का पानी का करे इस्तेमाल

चीटियाें को घर से भगाने के लिए हींग का पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हींग मिलाएं और स्प्रे बोतल से उसे चींटियों के अड्डों और रास्तों पर छिड़क दें। दिन में 1-2 बार यह उपाय दोहराएं जब तक वे पूरी तरह गायब न हो जाएं।

नींबू और पानी का स्प्रे

चीटियाें को घर से भगाने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू की खुशबू और उसका खट्टापन चीटियों को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इसके ल‍िए आप स्प्रे बोतल में पानी भर लें। उसमें नींबू का रस मिलाकर चीटियों के आने वाले रास्तों, कोनों और खिड़की-दरवाजों पर स्प्रे कर दें। ऐसा करने से आपको चीटियाें से राहत मिल सकती हैं।

दालचीनी और लौंग का प्रयोग

चीटियाें को घर से भगाने के लिए दालचीनी और लौंग का प्रयोग कर सकती हैं। तेज गंध वाली चीजें जैसे दालचीनी और लौंग भी चींटियों को भगाने में मदद करती हैं। आप इनके टुकड़े या पाउडर उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां से चींटियां आती हैं। यह न केवल चींटियों को दूर रखेगा बल्कि घर में सौम्य खुशबू भी फैलाएगा।

यह भी पढ़ें इन मरीजों को बेहिचक परहेज़ कर लेना चाहिए अंडा खाने से, वरना जान खतरे में ही मानिए

घर को रखें साफ और सूखा

चीटियाें को घर से भगाने के लिए घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि गीला और गंदा वातावरण चींटियों को आकर्षित करता है। इसलिए घर को रोज झाड़ू-पोंछा लगाकर साफ रखें, और खासतौर पर खाने की चीजों को अच्छी तरह ढककर ही रखें।

सिरका और पानी का असरदार मिश्रण

चीटियाें को घर से भगाने के लिए आप सिरका पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद सिरका एक प्राकृतिक कीट भगाने वाला उपाय है। बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और इसे उन स्थानों पर स्प्रे करें जहां चींटियां दिखाई देती हैं। इससे उनकी फेरोमोन लाइन टूट जाती है और वे दोबारा उसी रास्ते पर नहीं लौटतीं।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद