दलिया (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

Health Tips: रोज की डाइट में शामिल करें यह एक चीज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!

Dalia for Weight Loss: आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में आप सुबह से लेकर रात तक अपनी डाइट में एक हेल्दी चीज को शामिल कर सकते हैं जो वजन कम करने से लेकर एनर्जी तक का बेहतरीन सोर्स है।

प्रीति शर्मा

Health benefits of Dalia: सुबह के समय अक्सर हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो शरीर के लिए हेल्दी हो और जल्दी भी बन जाए। सुबह का हेल्दी नाश्ता आपके पुरे दिन की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में दलिया एक ऐसा भोजन है जो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक आपकी सेहत का भरोसेमंद साथी बन सकता है।

दलिया एक ऐसा सुपरफूड है जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। दलिया का नियमित सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पुरानी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने का सबसे आसान तरीका

अगर आप जिम जाए बिना वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया आपकी डाइट का हिस्सा होना चाहिए। यह कम कैलोरी वाला भोजन है लेकिन इसमें फाइबर इतना अधिक होता है कि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह आपको ओवरईटिंग से बचाता है जिससे पेट की जिद्दी चर्बी तेजी से कम होने लगती है।

दिल और डायबिटीज

दलिया केवल पेट के लिए नहीं बल्कि आपके दिल के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता जो इसे एक सुरक्षित आहार बनाता है।

दलिया को आप किसी भी समय खा सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने में मदद करते हैं। इसे दूध के साथ मीठा दलिया बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा सब्जियां और मूंग दाल के साथ नमकीन दलिया भी एक पूर्ण आहार है।

किस समय खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद

विशेषज्ञों का मानना है कि रात के खाने में दलिया खाना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। यह हल्का होने के कारण आसानी से पच जाता है जिससे नींद गहरी आती है और सुबह पेट पूरी तरह साफ रहता है। बस ध्यान रहे कि इसे बनाते समय ज्यादा तेल और मसालों का प्रयोग न करें।

यदि आप एक स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो बाजार के पैकेट बंद फूड्स को छोड़कर अपनी रसोई के इस पारंपरिक सुपरफूड यानी दलिया को अपनाएं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना