फर्स्ट एड बॉक्स सोर्स- सोशल मीडिया
हेल्थ

World First Aid Day: जलने, कटने या मोच आने पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानिए क्या हैं सही फर्स्ट एड

Avoid These Mistakes in First Aid: कट, जलने, नकसीर या मोच जैसी स्थिति में सही प्राथमिक उपचार बेहद जरूरी है। जानिए किन घरेलू उपायों से बचना चाहिए और चोट लगने पर तुरंत क्या करना सही रहता है।

अंकिता पटेल

First Aid for Injuries: रोजमर्रा की जिंदगी में कट लगना, जल जाना, अचानक गिरना या किसी की तबीयत बिगड़ जाना आम स्थिति है। ऐसे समय में डॉक्टर या अस्पताल तक पहुंचने से पहले दी जाने वाली शुरुआती मदद को प्राथमिक उपचार (First Aid) कहा जाता है। सही समय पर दिया गया उचित प्राथमिक उपचार न सिर्फ स्थिति को गंभीर होने से रोक सकता है, बल्कि कई मामलों में व्यक्ति की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

कट या घाव होने पर क्या करें?

छोटे-मोटे कट या घाव होने पर सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद घाव को साफ बहते पानी से धीरे-धीरे साफ करें। यदि खून निकल रहा हो, तो साफ कपड़े या गॉज पैड से हल्का दबाव बनाएं। खून लगातार निकलता रहे या घाव ज्यादा गहरा हो, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय मदद लें।

जलने पर टूथपेस्ट या बर्फ न लगाएं

त्वचा जलने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत ठंडे बहते पानी के नीचे करीब 15 से 20 मिनट तक रखें। जले हुए स्थान पर सीधे बर्फ, टूथपेस्ट, तेल, मक्खन या घी लगाने से बचें। गंभीर जलन होने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

प्राथमिक उपचार में न करें ये गलती

प्राथमिक उपचार में न करें ये गलतियां

  • नाक से खून आने पर: व्यक्ति को बैठाकर सिर थोड़ा आगे की ओर झुकाएं और नाक के मुलायम हिस्से को कुछ मिनट तक दबाकर रखें। सिर पीछे की ओर झुकाना सही तरीका नहीं है, क्योंकि इससे खून गले में जा सकता है।

  • मोच या चोट लगने पर: प्रभावित हिस्से को आराम दें और कपड़े में लपेटकर ठंडी सिकाई करें। चोट लगने के तुरंत बाद प्रभावित स्थान की मालिश करने से बचें। तेज दर्द या फ्रैक्चर की आशंका होने पर डॉक्टर से जांच कराएं।

प्राथमिक चिकित्सा

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती पानी, भोजन या दवा न दें।

  • घाव पर मिट्टी, राख या किसी अप्रमाणित घरेलू चीज का इस्तेमाल न करें।

  • शरीर में धंसी किसी नुकीली वस्तु को खुद निकालने की कोशिश न करें।

  • गंभीर चोट, ज्यादा खून बहने या गंभीर जलन की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच