Eyesight Improvement Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहा है। लगातर मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बिताने से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पोषक तत्वों के सेवन से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों के लिए विटामिन A बेहद फायदेमंद बताया गया है। नियमित रूप से विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों में हरी सब्जियां, आम, नट्स आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” अपने भोजन की थाली में सही आहार को शामिल कर हम अपनी आंखों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की कुंजी हैं।
ये भी पढ़ें-Pineapple Benefits: विटामिन C से भरपूर अनानास के हैं कई जबरदस्त लाभ, जानें इसके 5 बड़े फायदे
इसके अलावा, विशेषज्ञों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु को देखें (20-20-20 नियम) और खाने में ऊपर बताए गए पदार्थों को जरूर शामिल करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए।आँखों की छोटी-छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है।