समर स्किन केयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये फल, स्किन को मिलेगी नई निखार और नेचरल ग्लो

Fruits For Skin Care In Summer: गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल बेहद जरूरी है। इन खास फलों का रोज़ाना सेवन करने से आपकी त्वचा को मिलेगा प्राकृतिक निखार और हेल्दी ग्लो। जानिए कौन से फल हैं।

सीमा कुमारी

Summer Fruits For Glowing Skin: गर्मियों की शुरुआत होते ही पारा बढ़ने लगता है और इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ने लगता है। जिसके कारण स्किन का नेचुरल ग्लो कम होने के साथ सनबर्न, टेनिंग की समस्या होने लगती है।

ऐसे में डाइट एक्सपर्ट्स गर्मियों में कुछ फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते है। अगर आप गर्मियों में होने वाले स्किन प्रोब्लेम्स से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

गर्मियों में नेचुरल ग्लो के लिए कौन-से फल खाएं?

  • नारियल पानी का करें सेवन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में नेचुरल ग्लो के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और त्वचा को ग्लोइंग एवं मुलायम रखने में मदद करता है। अगर गर्मियों में रोजाना एक नारियल पीते है तो यह पेट से लेकर त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • तरबूज का सेवन

गर्मियों में नेचुरल ग्लो पाने के लिए नारियल पानी के अलावा,तरबूज का भी सेवन कर सकते है। तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और पानी होता है। जो गर्मियों में होने वाले स्किन प्रोब्लेम्स से बचाव करता है। अगर गर्मियों में टेनिंग से परेशान रहते हैं तो अपने आहार में तरबूज को जरूर शामिल करें।

  • खीरा का सेवन

एक्सपर्ट्स बताते है कि खीरा सिर्फ सलाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पेट और त्वचा दोनों के लिए सेहत का खजाना है। खीरा पूरे शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेहरे के रुखेपन को भी कम करने में मदद करता है। कई स्किन ट्रीटमेंट में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है।

  • आम का सेवन

गर्मियों में नेचुरल ग्लो पाने के लिए खीरा के अलावा आम का सेवन भी फायदेमंद होता है। आम की तासीर भले ही गर्म होती है लेकिन यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे का खोया निखार वापस लाने में मददगार होते हैं। अगर सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए तो यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

  • संतरा का सेवन

संतरे में भरपूर विटामिन सी होता है। इसका छिलके से लेकर गूदा तक त्वचा के लिए लाभकारी है। संतरा न सिर्फ चेहरे को गहराई से पोषण देता है, बल्कि गहरे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी फेसपैक में किया जाता है।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद