छठ पूजा फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Chhath Puja: छठ का 36 घंटे का निर्जला व्रत, शरीर में पानी की कमी और कमजोरी के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Chhath Puja Special: छठ पूजा में व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखते हैं। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जानिए सेहत का ध्यान कैसे रखें।

रीता राय सागर

Highlights:

  • छठ के निर्जला व्रत में लंबे समय तक पानी न पीने से डिहाइड्रेशन बढ़ता है।

  • पेशाब का रंग गहरा होना, मुंह सूखना, चक्कर और थकान पानी की कमी के लक्षण होते हैं।

  • छठ पूजा में व्रती को व्रत संबंधी काम करने से बचना चाहिए, इसके लिए किसी की मदद लें।

Chhath Puja Health Tips: छठ पूजा का त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और फिर उसके अगले दिन खरना से करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरु होता है। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देने और पारण करने तक अन्न और पानी का सेवन नहीं किया जाता है।

धार्मिक आस्था के साथ निभाया जाने वाला यह व्रत शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लंबे समय तक पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। खासकर ठंड के मौसम में प्यास कम महसूस होती है और पानी पीना भूल जाते हैं।

36 घंटे तक पानी न पीने का शरीर पर असर

हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन, शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, पाचन और किडनी के सही कामकाज के लिए पानी की जरूरत होती है। जब लंबे समय तक पानी नहीं मिलता, तो शरीर में लिक्विड की कमी होने लगती है।

निर्जला व्रत के दौरान शरीर को भोजन और पानी दोनों नहीं मिलते। ऐसे में कई लोगों को थकान, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है। पूजा की तैयारियों, प्रसाद बनाने, घाट तक आने-जाने और लंबे समय तक खड़े रहने से शारीरिक मेहनत बढ़ती है। पानी की कमी बढ़ने पर ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी प्रभावित होता है।

व्रत से पहले और पारण के बाद किन बातों का रखें ध्यान?

निर्जला व्रत में पानी पीने की अनुमति नहीं होती, इसलिए व्रत शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है।

व्रत शुरू होने से पहले क्या करें

  • खरना से पहले अपनी दिनचर्या के अनुसार पर्याप्त पानी पिएं। एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने की कोशिश न करें।

  • भोजन में दाल, रोटी, सब्जियां, फल और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल करें।

  • बहुत ज्यादा नमकीन, तला-भुना और अत्यधिक मीठा भोजन खाने से बचें।

  • पूजा की तैयारी के दौरान व्रती को जरूरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचना चाहिए।

  • साथ ही पर्याप्त नींद लें और आराम के लिए समय निकालें।

पारण के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले धीरे-धीरे पानी पिएं, एकदम से बहुत ज्यादा पानी न पिएं।

  • हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।

  • बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी भोजन एक साथ खाने से बचें।

  • शरीर में कमजोरी महसूस हो तो आराम करें।

  • अगर चक्कर, उल्टी या कोई परेशानी महसूस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

QUAD Summit 2026: मनीला में मोदी और ट्रंप की जोड़ी चीन को दिखाएगी आईना, एक दौरे से सधेंगे दो बड़े निशाने