बच्चे का बुखार चेक करते हुए (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

ठिठुरती ठंड में भी बीमार नहीं पड़ेंगे बच्चे! बस डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें जो बनेंगी सुरक्षा कवच

Winter Diet Tips: सर्दियों के मौसम में बच्चों को सर्दी-खांसी, वायरल और अन्य बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में उनकी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है।

प्रीति शर्मा

Winter Health Tips for Kids: सर्दियों के समय ठंडी हवा बच्चों की सेहत पर सबसे पहले प्रभाव डालती है। जिसकी वजह से गले में खराश, नाक बहना, खांसी, बुखार और थकान सब बहुत आम माने जाते हैं। लेकिन माता पिता के लिए ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए कि उनका शरीर अंदर से गर्म भी रहे है और वह बीमारियों से भी बचे रहें।

ठंड के मौसम में शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। वहीं विज्ञान भी मानता है कि इस मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बच्चों की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

गुड़ का सेवन

सर्दियों में गुड़ को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुड़ को आयुर्वेद में खून को शुद्ध करने वाला और पाचन को बेहतर करने वाला माना गया है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाता है जिससे बच्चा ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है। गुड़ बच्चों के शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनाए रखता है।

ताकत बढ़ाएगा खजूर

ठंड के मौसम में खजूर भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है। यह खून बढ़ाने, शरीर में गर्मी लाने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। खजूर में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और नेचुरल शुगर होता है जो ऊर्जा देने का काम करता है। खजूर बच्चों की भूख भी बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली थकान को दूर करता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

दिमाग के लिए जरूरी है घी

सर्दियों में घी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आयुर्वेद हजारों साल से घी को अमृत समान मानता है। घी शरीर में ओज यानी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। विज्ञान की मानें तो घी में मौजूद हेल्दी फैट्स बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह शरीर में पाचन को आसान बनाता है। घी खाने से बच्चों को ऊर्जा मिलती है इसलिए ठंड के दिनों में एक चम्मच घी रोटी या पराठे पर लगाकर देना शरीर को मजबूत बनाता है।

शकरकंद है लाभदायक

सर्दियों में शकरकंद भी बच्चों के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद में शकरकंद को ताकत बढ़ाने वाला पदार्थ बताया गया है। यह शरीर को धीरे-धीरे गर्म करता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर होता है। जिससे इम्युनिटी बढ़ती है, त्वचा बेहतर होती है और पाचन भी सुधरता है। उबला हुआ शकरकंद या हल्की-सी भुनी हुई शकरकंद बच्चों को बेहद पसंद आती है।

सर्दियों में बच्चों की डाइट में इन 4 चीजों को शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिसकी वजह से बच्चा कम बीमार पड़ता है। आप भी बच्चे की सेहत का ख्याल रखना चाहती हैं तो उनकी डाइट में इन चीजों को कई तरीकों से शामिल कर सकती हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए