Natural Hair Serum Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कम उम्र में बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और उनकी प्राकृतिक चमक का खो जाना आम समस्या बन गई है। कई महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में आप घर पर ही एक आसान और नेचुरल हेयर सीरम बनाकर बालों की चमक और मजबूती को बरकरार रख सकते हैं।
इस हेयर सीरम को बनाने के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सिर्फ तीन चीजें चाहिए -
सबसे पहले बालों को अच्छी तरह धोकर हल्का सूखा लें। इसके बाद तैयार सीरम को स्कैल्प और बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं। अब उंगलियों की मदद से हल्की मसाज करें, ताकि सीरम बालों की जड़ों तक पहुंच सके। इसे कम से कम 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से बाल धो लें।
बेहतर परिणाम के लिए इस नेचुरल हेयर सीरम का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार किया जा सकता है। नियमित उपयोग से बालों की चमक बढ़ने, रूखापन कम होने और बालों को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें–
नोट: अगर आपको प्याज, एलोवेरा या किसी अन्य सामग्री से एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें या विशेषज्ञ की सलाह लें।