Hair Care Tips For Wedding Season: दिवाली और शादी का सीजन शुरू होते ही कपड़ों, मेकअप और हेयरस्टाइल की तैयारी भी शुरू हो जाती है। लेकिन अगर बाल रूखे, उलझे और फ्रिजी हों तो अच्छा हेयरस्टाइल नहीं बनता और पूरा लुक खराब हो जाता है।खासकर वेवी और पतले बालों में हीट स्टाइलिंग और गलत हेयर केयर की वजह से फ्रिज बढ़ सकता है। ऐसे में सही शैंपू, कंडीशनर और कुछ आसान आदतों से बालों की देखभाल की जा सकती है।
बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें। यह बालों की बाहरी परत को स्मूद बनाने और उलझन कम करने में मदद करता है। इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं। कुछ मिनट बाद अच्छी तरह धो लें।
गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं। उन्हें तौलिए से जोर से रगड़ने पर टूटने और फ्रिज बढ़ती है। बालों से पानी हटाने के लिए माइक्रोफाइबर टॉवल या मुलायम कॉटन टी शर्ट का इस्तेमाल करें।
अगर बाल धोने के बाद भी रूखे और उलझे रहते हैं तो लीव-इन कंडीशनर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे हल्के गीले बालों की मिड लेंथ और सिरों पर लगाएं। इससे बालों को नमी मिलती है और उन्हें सुलझाना आसान होता है।
दिवाली पार्टी या शादी में बालों को कर्ल या स्ट्रेट करने के लिए हीट स्टाइलर इस्तेमाल करती हैं तो हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं। यह गर्मी से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। बालों को पूरी तरह सुखाने के बाद ही स्टाइल करें।
बालों के रूखे और बिखरे हुए सिरों को मैनेज करने के लिए हल्का हेयर सीरम लगाएं। इसकी 1-2 बूंद हथेलियों पर फैलाकर बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। बहुत ज्यादा सीरम लगाने से पतले बाल चिपचिपे और फ्लैट दिखते हैं।
बाल उलझ जाएं, तो उन्हें जोर से खींचकर सुलझाने से बचें। चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और सिरों से धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बाल सुलझाएं। इससे बालों पर खिंचाव कम पड़ता है और टूटने की आशंका कम होती है।
सोते समय तकिए से बालों में फ्रिक्शन होने पर वे सुबह उलझे और फ्रिजी हो सकते हैं। रात में बालों को ढीली चोटी में बांधें। चाहें तो सैटिन या सिल्क पिलो कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को बहुत कसकर न बांधें।