लाइफस्टाइल

लंबे और घने बालों की खूबसूरती के लिए बालों में लगाए 'लीची हेयरमास्क', यहां जानिए तरीका

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

लीची गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला स्वादिष्ट फल है। क्योंकि, लीची में प्रोटीन, विटामिन A ,विटामिन C , विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह सारे पोषक तत्व बालों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानें लीची हेयरमास्क से कैसे आप बालों को मजबूत रख सकते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेयरमास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप 8-9 लीची लेकर छीलें और उसके बीज भी निकाल लें। फिर आप लीची को ग्राइंड करके उसका जूस निकालें। लीची के जूस में आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल के मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। फिर आप मास्क अपने बालों  पर लगाएं। आप बालों की जड़ों में मास्क लगाएं। 1 घंटे तक मास्क को अपने  बालों में रहने दें और फिर बाल धो लें।

धूल मिट्टी, प्रदूषण के कारण बालों में मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है। जिसके कारण बाल डैमेज भी होने लगते हैं। लीची हेयरमॉस्क लगाने से बालों की गंदगी भी निकल जाती है।

गर्मियों की धूप से बाल रुखे और बेजान होने लगते हैं। बालों की चमक भी कम होने लगती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई बालों की चमक लाने में मदद करते हैं। आप लीची के गुद्दे को निकालकर उसे हेयर कंडीश्नर के रुप में बालों में लगा सकते हैं। बाल चमकदार होने लगेंगे।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी