पंजीरी रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Janmashtami Special: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चढ़ाएं पंजीरी, स्वादिष्ट प्रसाद के लिए नोट करें आसान रेसिपी

Janmshtami Special Recipe: जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग अवश्य लगाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री और इसे बनाने की विधि के बारे में।

रीता राय सागर

Janmashtami Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। जन्माष्टमी पर आटे की पंजीरी हर घर में पारंपरिक प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। इसे गेहूं के आटे, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से आसानी से तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ यह बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लेती।

सबसे पहले सामग्री तैयार करें

पंजीरी रेसिपी
  • 1 कप गेहूं का आटा

  • ½ कप देसी घी

  • ½ कप पिसी हुई चीनी या बूरा

  • ¼ कप मखाने

  • ¼ कप कटे हुए बादाम

  • 2 बड़े चम्मच काजू

  • 2 बड़े चम्मच किशमिश

  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

मखाने और ड्राई फ्रूट्स भूनें

पंजीरी रेसिपी

कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। इसके बाद बादाम और काजू को भी हल्का भून लें। मखानों को ठंडा करके हल्का दरदरा कूट लें।

आटे को अच्छी तरह भूनें

पंजीरी रेसिपी

अब उसी कड़ाही में बची हुई घी में गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें। आटे को लगातार चलाते रहें, ताकि वह जले नहीं। जब आटे का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझें कि आटा अच्छी तरह भुन चुका है।

ड्राई फ्रूट्स मिलाएं

पंजीरी रेसिपी

भुने हुए आटे में कुटे हुए मखाने, बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। सभी सामग्री को धीमी आंच पर कुछ देर चलाएं, ताकि उनका स्वाद पंजीरी में अच्छी तरह मिल जाए।

चीनी और इलायची डालें

पंजीरी रेसिपी

गैस बंद करने के बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा और इलायची पाउडर डालें। गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पिघल सकती है, इसलिए इसे थोड़ा ठंडा करने के बाद मिलाएं।

तैयार है जन्माष्टमी की पंजीरी

पंजीरी रेसिपी

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपकी स्वादिष्ट आटे की पंजीरी तैयार है। इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में सभी को बांटे। पंजीरी का स्वाद बेहतर बनाने के लिए आटे को धीमी आंच पर पर्याप्त समय तक भूनें। चाहें तो इसमें अपनी पसंद के अनुसार नारियल का बुरादा या अन्य ड्राई फ्रूट्स भी मिलाया जा सकता है।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?