होंठों का कालापन दूर करने के टिप्स, (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

काले होंठों का जादुई उपचार हैं ये घरेलू नुस्खे, जरुर अपनाएं

चेहरे की सुंदरता में होंठों का काफी अहम रोल होता है। अगर आपके होठ काले हो गए है, तो इन घरेलू उपाय से इससे निजात पा सकते है।

सीमा कुमारी

Home Remedies For Lip Care:चेहरे की सुंदरता में होंठों का काफी अहम रोल होता है। हर इंसान चाहता है कि उसके होंठ गुलाबी और मुलायम हो। जिस तरह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे चेहरे की निखार को कम करते हैं, ठीक उसी तरह होठों का कालापन भी खूबसूरती को भी बिगाड़ सकता है।

हालांकि आप होठों के कालापन को छुपाने के लिए केमिकल युक्त लिपस्टिक, बाम आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन चाहें तो नेचुरल तरीके से भी काले होठों से राहत पा सकते हैं। आइए जानते इन घरेलू उपायों के बारे में-

होंठों का कालापन दूर करने के लिए अपनाए ये टिप्स-

गुलाब की पंखुड़ियां

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, होंठों का कालापन दूर करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों को होंठों पर लगाने के लिए पहले इसे अच्छे से पीस लें और इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिला लें इस पेस्ट को रोजाना रात में सोने ले पहले होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठों का कालापन दूर होगा।

शहद और नींबू

होठों के कालेपन को खत्म करने के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है। शहद और नींबू में लाइटनिंग एजेंट होते हैं जिसे होंठों पर लगाने से होंठ अंदर से गुलाबी होते है।

वहीं शहद होंठों को डीप मॉइस्चराइज करने में भी कारगर होता है। वहीं होंठों का कालापन दूर करने के लिए हफ्ते में 3 बार होंठों पर शहद और नींबू लगाएं।

चीनी का स्क्रब

होठों के कालापन को हल्का करने के लिए चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल या शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से अपने होठों पर कुछ देर तक मसाज करें। फिर पानी से धो लें। यह आपके होठों को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन को हटाने में मददगार है।

खीरा का रस

खीरा का रस भी काले होठों के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसमें मौजूद गुण डार्क होठों से राहत दिला सकते हैं। खीरे को स्लाइस में काटें और कुछ मिनट के लिए अपने होठों पर रगड़ें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!