Under Eye Makeup Tips For Natural Look: बदलती जीवनशैली के कारण आंखों के नीचे काले घेरे का होना आम बात हो गई है। आंखों के नीचे के काले घेरे चेहरे की पूरी रौनक को कम कर देते हैं। इन्हें छिपाने के चक्कर में अक्सर लोग कंसीलर की मोटी परत लगा लेते हैं, जिससे कुछ ही देर में मेकअप परतदार हो जाता है और आपको उम्रदराज दिखाने लगता है। बिना हैवी मेकअप के भी अंडर-आई एरिया को स्मूद ब्राइट और फ्रेश दिखाया जा सकता है, इस के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है।
आंखों के नीचे की स्किन बेहद पतली होती है, इसलिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। मेकअप शुरू करने से पहले एक अच्छी आई क्रीम या एलोवेरा जेल से दो मिनट मसाज करें और इसे त्वचा में सोखने दें। इसके बाद अपनी उंगलियों पर एक बूंद फेस ऑयल लेकर आंखों के नीचे डैप-डैप करें। यह तेल कंसीलर को त्वचा की महीन रेखाओं में जमा होने से रोकने का काम करेगा और मेकअप को दिनभर ग्लोइंग बनाए रखेगा।
हर किसी के लिए एक ही कंसीलर काम नहीं करता है। अगर डार्क सर्कल्स हल्के हैं तो पीच करेक्टर लगाएं। अगर घेरे बहुत ज्यादा गहरे और बहुत ज्यादा काले हैं तो ऑरेंज करेक्टर का इस्तेमाल करें। एख और बात जो ध्यान देने योग्य है कि आपकी आंखों के नीचे की नसें हरी दिखती हैं तो आपको लाल या गुलाबी टोन वाले करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि करेक्टर की बेहद पतली परत ही लगानी है।
अक्सर लोग पूरी आंखों के नीचे कंसीलर से ट्रैंगल बना लेते हैं, ऐसा नहीं करना है बल्कि आपको केवल दो जगहों पर कंसीलर लगाना है। पहला आंख के अंदरूनी कोने पर जहां सबसे ज्यादा कालापन होता है और दूसरा आंख के बिल्कुल बाहरी कोने पर ऊपर की तरफ खींचते हुए। इस लिफ्टिंग तकनीक से आंखें बिना ज्यादा मेकअप के भी बड़ी और यंग दिखती हैं। कंसीलर का शेड आपकी स्किन टोन से सिर्फ एक शेड लाइट होना चाहिए ज्यादा सफेद शेड लगाने से आंखें भूरी या ग्रे दिखने लगती हैं।
कंसीलर को कभी भी रगड़कर न फैलाएं। इसके लिए एक छोटे और हल्के गीले ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से ठीक पहले उस पर थोड़ा सा मेकअप फिक्सर या सेटिंग स्प्रे छिड़क लें। इस गीले और सेटिंग स्प्रे वाले ब्लेंडर से जब आप कंसीलर को थपथपाते हुए ब्लेंड करेंगे तो मेकअप अपनी जगह से टस से मस नहीं होगा और क्रीज फ्री लुक देगा।
हमेशा पहले चेहरे पर फाउंडेशन की एक पतली लेयर लगाएं। इसके बाद ही कंसीलर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको पहले ही अंदाजा हो जाता है कि कंसीलर की कितनी कम जरूरत है। कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से चेहरा कभी भी भारी नहीं दिखता है।
ज्यादातर लोग कंसीलर को सेट करने के लिए भारी मात्रा में पाउडर से बेकिंग करते हैं, इसका नतीजा फाइन लाइन्स बनकर उभरता है। इसकी जगह आप एक बहुत ही हल्के ट्रांसलूसेंट पाउडर को पफ में लें और उसे पहले झाड़ लें। इसके बाद पफ को बहुत हल्के हाथों से आंखों के नीचे दबाएं। यह आपके मेकअप को बिना हैवी लुक दिए ब्यूटिफाई करेगा।