File Photo  
लाइफस्टाइल

ठंड में हर दिन पीएं इस पत्ते की चाय, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन तंत्र होगा मजबूत

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में बहुत सारे मसाले और हर्ब्‍स भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए इस्‍तेमाल किए जाते हैं। इन्‍हीं में से एक है करी पत्‍ता, इसे मीठी नीम भी कहा जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्‍ता सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस बीच चीन में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के सब वेरिएंट Omicron BF.7 ने भारत समेत दुनिया में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना कमजोर इम्युनिटी वालों को अपनी चपेट में आसानी से लेता है। वैसे ऐसे हालातों में डॉक्टरी इलाज पर निर्भर होना जरूरी है। लेकिन देसी तरीकों से इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। आइए जानें करी पत्ता की चाय के फायदों के बारे में -

जानकारों के अनुसार, करी पत्ता भले ही एक मसाला है, लेकिन शरीर को इससे कई लाभ भी मिलते है। इस इंग्रेटिएंट का नियमित रूप से और सही मात्रा में सेवन करके मेटाबॉलिज्म में सुधार लाया जा सकता है। इससे आपको दो फायदे होंगे, पहला आपका डाइजेस्टिव सिस्टम यानी पाचन-तंत्र दुरुस्त रहेगा और दूसरा वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

रोज-रोज की दौड़ भाग के कारण शरीर में थकावट आना या फिर घर और ऑफिस के काम का स्‍ट्रेस होना बेहद आम बात है। मगर, यह बात आप जान लें कि स्‍ट्रेस से शरीर में दूसरी बीमारियां भी पनपने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको स्‍ट्रेस न सताए तो आपको करी पत्‍ते की चाय रोज पीनी चाहिए।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-A, फास्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स की भरमार होती है। ऐसे में ये इम्युन सिस्टम के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो साफ है। कोविड के इस दौर में काढ़ा बनाकर पीना चाहते हैं, तो इसमें कुछ करी पत्तियां पानी में डालकर इसे पिएं। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें और आप फर्क देख पाएंगे।

करी पत्‍ते का सेवन आप किसी भी रूप में करते हैं तो यह आपकी त्‍वचा के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। यह त्‍वचा को फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने में मदद करता है। करी पत्‍ते की चाय का रोज सेवन करने से आपको त्वचा संबंधी संक्रमण के डर से भी मुक्ति मिलती है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह