File Photo 
लाइफस्टाइल

गर्मियों में खाना न भूले एक कटोरी दही, सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

नवभारत डेस्क

-सिमा कुमारी

गर्मियों में यदि नियमित रूप से दही (Curd) का सेवन किया जाए तो न केवल शरीर ठंडा रह सकता है बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर बन सकता हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गर्मियों में दही का सेवन क्यों करना चाहिए। आइए जानें आखिर गर्मियों में क्यों रोज खाना चाहिए 'दही'

  • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में नियमित रूप से दही खाने से हड्डियां मजबूत  होती हैं. बता दें कि दही के अंदर कैल्शियम और फास्फोरस दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी स्वस्थ बनाया जा सकता हैं।
  • अगर नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता हैं।  दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं बल्कि सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं।
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,वजन को कम करने में दही आपके बेहद काम आ सकती हैं। दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता हैं। वह इसके अंदर हेल्दी फैट्स भी होते हैं। ऐसे में यदि आप गर्मियों में नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो वजन कम होने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो सकती हैं।
  • दही के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन