संतरे के छिलके (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

क्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल

Orange Peel Soap: अक्सर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके घर के कामों में बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Orange Peel Uses: सर्दियों और वसंत के मौसम में संतरा लगभग हर घर में आता है लेकिन हम इसके छिलके कचरे में फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों में फल से भी ज्यादा गुण होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे इन बेकार छिलकों से आप घर पर ही बेहतरीन ऑर्गेनिक साबुन तैयार कर सकते हैं।

आजकल लोग अपनी खूबसूरती निखारने के लिए महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमें बेहतरीन निखार दे सकती हैं। इन्हीं में से एक है संतरे का छिलका। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरे के छिलके त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने और रंगत निखारने में जादुई असर दिखाते हैं।

क्यों बेहतर है ये सोप

बाजार में मिलने वाले ज्यादातर साबुनों में सल्फेट और पैराबेन जैसे केमिकल्स होते हैं जो धीरे-धीरे स्किन की नमी छीन लेते हैं। वहीं घर पर बना ऑरेंज पील साबुन पूरी तरह नेचुरल होता है। यह न केवल आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि इसकी ताजगी भरी खुशबू आपके मूड को भी फ्रेश रखती है।

कैसे तैयार करें साबुन

  • सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। सूखने के बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
  • बाजार से ग्लिसरीन सोप बेस लें। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर (एक बर्तन में पानी उबालें और उसके ऊपर दूसरे बर्तन में सोप बेस रखें) की मदद से पिघलाएं।
  • जब साबुन पिघल जाए, तो इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच शहद और यदि आप चाहें तो विटामिन-ई का एक कैप्सूल मिला दें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर किसी साबुन के सांचे में डालें।
  • इसे 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपका खुशबूदार नेचुरल साबुन तैयार है।

त्वचा को मिलते हैं फायदे

यह साबुन टैनिंग हटाने, ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने और चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायक है। विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे आपकी त्वचा जवां और चमकदार दिखती है।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज