सौंफ चबाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

डायबिटीज के मरीज सोने से पहले ज़रूर खा लें एक चम्मच यह मसाला, रिजल्ट कर देगा हैरान

Spices For Diabetes: आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सौंफ मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करती है और सही डाइट के साथ लेने पर डायबिटीज में शुगर संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

सीमा कुमारी

Bedtime Diabetes Remedy: आजकल डायबिटीज की बीमारी हमारे देश में एक आम बीमारी हो गई है। लगभग हर उम्र के इंसान में यह बीमारी देखी जा सकती है। रिपोर्ट की मानें तो चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज देखने को मिल रहे है। डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना एक मुश्किल काम है। कभी फास्टिंग शुगर बढ़ता है तो कभी फास्टिंग के बाद वाला शुगर लेवल।

अगर आप भी बार-बार बढ़ते ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं, तो रसोई में मौजूद एक साधारण मसाला 'सौंफ' आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रात को सोने से पहले सिर्फ एक चम्मच सौंफ चबाने से शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद मिल सकती है और सेहत को कई और लाभ भी मिलते हैं।

सोने से पहले डायबिटीज में सौंफ चबाने के फायदे

डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर हमेशा नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने से पहले सौंफ (Fennel Seeds) चबाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन सुधारने और शरीर में कई तरह की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।

शुगर कंट्रोल करने में असरदार

आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए सोने से पहले सौंफ चबाना शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि शुगर मेटाबोलिज्म में सहायक होते हैं। इसके अलावा, इसके फाइटोकेमिकल्स इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस प्रकार से ये शुगर कम करने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या से निजात

डायबिटीज में सौंफ चबाना कब्ज की समस्या से बचाता है। दरअसल, डायबिटीज में कब्ज होना शुगर बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में सौंफ पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। ये मल में थोक जोड़ने का काम करता है जिससे मल त्याग आसान होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी से बचाता है

मुट्ठी भर सौंफ के बीज आपकी आंखों के लिए चमत्कार कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए जरूरी विटामिन है। सौंफ के बीज का अर्क ग्लूकोमा से भी बचाता है। डायबिटीज में सौंफ चबाना रैटिनोपैथी की समस्या के जोखिम को कम करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको डायबिटीज में सौंफ खाना और चबाना चाहिए।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब