Restaurant Style Gujarati Dhokla: ढोकला एक ऐसा गुजराती स्नैक है जो हल्के और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए हर घर में पहली पसंद होता है। ढोकला न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसे भाप में पकाया जाता है। कम तेल और प्रोटीन से भरपूर यह डिश नाश्ते या शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर ढोकला बाजार जैसा नरम नहीं बनता। आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आपका ढोकला एकदम रूई जैसा सॉफ्ट बनेगा।
स्पंजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले किसी एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस और पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब किसी एक गहरे बर्तन या स्टीमर में पानी गर्म करें। जिस प्लेट या टिन में ढोकला बनाना है, उसे हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
बैटर में सबसे आखिर में ईनो डालें और ऊपर से 1 छोटा चम्मच पानी डालें। हल्के हाथों से एक दिशा में मिलाएं। जैसे ही बैटर फूल जाए, तुरंत इसे ग्रीस की हुई प्लेट में डालकर स्टीमर में रख दें। 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें।
ये भी पढ़ें-Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं। फिर पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक मिनट तक पकाएं। इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर समान रूप से डाल दें ताकि ढोकला और भी नरम व स्वादिष्ट बन जाए। ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काटें और ऊपर से हरा धनिया व कद्दूकस किया नारियल डालकर सजाएं। इसे हरी धनिया की चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।