बालों का झड़ना रोक सकती है करी पत्ते की चटनी,(सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बालों का झड़ना रोक सकती है करी पत्ते की चटनी, मिलेगी बालों को नई निखार भी, ऐसे बनाएं और खाएं

आमतौर पर करी पत्तों को बालों पर लगाया ही जाता है, लेकिन इन पत्तों के सेवन से भी बालों को फायदे मिलते हैं। आज हम बाल बढ़ाने के लिए ऐसी ही करी पत्ते की चटनी बनाने की रेसिपी बता रही हैं जो बालों का झड़ना कम करती है।

सीमा कुमारी

Hair Care:लंबे घने और काले बाल हर महिला की चाहत होती है, लेकिन आजकल बालों का झड़ना काफी कॉमन हो गया है। महिला हो या पुरुष, बाल झड़ने की समस्या से दोनों ही परेशान हैं। बालों की दिक्कतों को दूर करने के लिए तरह-तरह से करी पत्तों का इस्तेमाल किया जाता हैं। करी पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों को बढ़ाने में खासतौर से असरदार कहे जाते हैं।

आमतौर पर करी पत्तों को बालों पर लगाया ही जाता है, लेकिन इन पत्तों के सेवन से भी बालों को फायदे मिलते हैं। आज हम बाल बढ़ाने के लिए ऐसी ही करी पत्ते की चटनी बनाने की रेसिपी बता रही हैं जो बालों का झड़ना कम करती है। आइए जानते हैं बालों को स्वस्थ रखने के लिए करी पत्ते की चटनी कैसे बनाएं-

करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

रोस्टेड करी लीव्स- 8 से 10 पत्तियां

आधा कप कसा हुआ- कच्चा नारियल

3 से 4 बड़े चम्मच- मूंगफली

3 से 4 बड़े चम्मच-तिल दाना

2 से 3 लहसुन की कलियां

डेढ़ इंच कसा हुआ अदरक

1 कटी हुई हरी मिर्च

नमक स्वाद अनुसार

जरूरत के अनुसार पानी की मात्रा

करी पत्ते की चटनी बनाने की विधि

सबसे पहले करी पत्ते को एक पैन या कढ़ाई में डालकर थोड़ा भून (ड्राई रोस्ट) लें। जिससे पत्ते में मौजूद कड़वापन खत्म हो जाएगा। अब एक मिक्सी कार जार लें।

उसमें करी पत्ते, कसा हुआ नारियल, मूंगफली, तिल, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें।

जब ये पूरी तरह से पेस्ट बन जाएं, तब जाकर इसे एक बाउल में निकाल लें।

इसके बाद इसमें सरसों तेल, काली राई, लाल मिर्च और 2 से 3 करी पत्ते डालकर तड़का लगा दें।

लीजिए, बनकर तैयार है करी पत्ते की टेस्टी चटनी, अब इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं।

खाने में तो यह स्वादिष्ट लगेगा ही, साथ ही आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है, इस चटनी को प्रति दिन खाने से आपके बालों का विकास काफी अच्छा होगा।

यह बालों को पतला होने और झड़ने से भी बचाएगा। बता दें, बालों की खास देखभाल के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना भी बहुत आवश्यक है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा