फेस्टिवल फोटो फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

AI Photo Reality Check: ChatGPT से बने फोटो में चेहरा और कपड़े असली जैसे कैसे दिखाएं? ये 5 गलतियां सुधारें

AI Festive Photo Tips: चैट जीपीटी से फेस्टिव फोटो बनाते समय चेहरा बदलने, कपड़ों की बनावट नकली दिखने और जरूरत से ज्यादा फिल्टर जैसी चमक आने से बचना चाहते हैं, तो जानें प्रॉम्प्ट लिखने के 5 आसान तरीके।

रीता राय सागर

Highlights:

  • अपनी पहचान बनाए रखने के लिए असली फोटो को रेफरेंस बनाएं।

  • चेहरे, कपड़ों और रोशनी के लिए साफ निर्देश दें।

  • एक बार में एक बदलाव करके फोटो की कमियां सुधारें।

ChatGPT Photo Editing Idea: त्योहारों के मौसम में साड़ी, लहंगे और ट्रेडिशनल ज्वेलरी वाली एस्थेटिक तस्वीरों का क्रेज बढ़ जाता है। अब इसके लिए हर बार फोटोशूट कराना मुमकिन नहीं होता है, लेकिन ChatGPT की मदद से अपनी फोटो को फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।

कई बार तस्वीर में चेहरा असली से अलग दिखने लगता है, साड़ी का कपड़ा प्लास्टिक जैसा नजर आता है या ज्वेलरी जरूरत से ज्यादा चमकने लगती है। इसकी एक वजह प्रॉम्प्ट में गड़बड़ी हो सकती है। OpenAI की गाइड के मुताबिक, फोटो में क्या बदलना है और किन चीजों को पहले जैसा रखना है, इन सबको स्पष्ट बताने से बेहतर परिणाम मिलते है।

https://openai.com/academy/image-generation/

सिर्फ खूबसूरत दिखाने के लिए न कहें, चेहरे की पहचान भी बताएं

गलती: प्रॉम्प्ट में सिर्फ इतना लिखना कि मेरी फोटो को सुंदर, ग्लैमरस या बॉलीवुड स्टाइल में बना दें। इससे तस्वीर का लुक बदल सकता है और चेहरा भी आपकी असली तस्वीर से अलग नजर आ सकता है।

ऐसा प्रॉम्प्ट लिखें:

“मेरी अपलोड की गई फोटो को फेस्टिव पोर्ट्रेट में बदलें। मेरा चेहरा, चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग, उम्र और मुस्कान पहले जैसी रखें। प्राकृतिक स्किन टेक्सचर बनाए रखें। चेहरे को ज्यादा गोरा, पतला या जरूरत से ज्यादा स्मूद न करें।”

कपड़ों का रंग बताएं, लेकिन उसकी बारीकी भी स्पष्ट करें

गलती: केवल लाल साड़ी, भारी लहंगा या रॉयल सूट तक नहीं लिखना है। इससे कपड़ों का रंग तो मनचाहा आ सकता है, लेकिन बॉर्डर, कढ़ाई, प्लीट्स और कपड़े की सिलवटें अजीब दिख सकती हैं।

ऐसा प्रॉम्प्ट लिखें:

“मेरी साड़ी का असली रंग, बॉर्डर, कढ़ाई और डिजाइन बिल्कुल पहले जैसे रखें। कपड़े की प्राकृतिक सिलवटें और फैब्रिक टेक्सचर दिखाएं। साड़ी शरीर पर स्वाभाविक रूप से लिपटी हुई लगे, डिजिटल या प्लास्टिक जैसी नहीं।”

चैट जीपीटी प्रॉम्प्ट में अगर आप किसी दूसरी तस्वीर से कपड़े का डिजाइन लेना चाहती हैं, तो दोनों तस्वीरें अपलोड करके स्पष्ट बताएं कि किस फोटो से चेहरा और किससे कपड़ों का रेफरेंस लेना है।

जरूरत से ज्यादा ग्लो और फिल्टर न मांगें

गलती: प्रॉम्प्ट में फ्लॉलेस स्किन, परफेक्ट ब्यूटी, अल्ट्रा ग्लोइंग और ग्लैमरस जैसे कई शब्द एक साथ लिख देना। इससे त्वचा की प्राकृतिक बनावट कम हो सकती है और फोटो एडिटेड दिखने लगती है।

ऐसा प्रॉम्प्ट लिखें:

“चेहरे पर प्राकृतिक चमक रखें। त्वचा के पोर्स और हल्की प्राकृतिक बनावट दिखाई दे। बहुत ज्यादा ब्यूटी फिल्टर, कृत्रिम गोरेपन, धुंधली त्वचा या चमकदार प्लास्टिक इफेक्ट का इस्तेमाल न करें।”

ज्वेलरी, हाथों और उंगलियों की बारीकी भी बताएं

गलती: तस्वीर में सिर्फ चेहरे और कपड़ों पर ध्यान देना। कई बार झुमके का आकार दोनों तरफ अलग दिख सकता है, हार कपड़ों के ऊपर अस्वाभाविक तरीके से बैठ सकता है या हाथों और उंगलियों की बनावट बिगड़ सकती है।

ऐसा प्रॉम्प्ट लिखें:

“ज्वेलरी का आकार और उसकी प्लेसमेंट स्वाभाविक रखें। झुमके, हार और चूड़ियां वास्तविक धातु और पत्थरों जैसी दिखें। हाथों और उंगलियों की बनावट सही रखें। कोई अतिरिक्त उंगली, डिस्टर्टेड ज्वेलरी या अनावश्यक चमक न जोड़ें।”

अगर किसी हिस्से में गड़बड़ी हो, तो पूरी तस्वीर दोबारा बनवाने के बजाय उसी हिस्से को सुधारने के लिए कहें।

बैकग्राउंड और रोशनी को चेहरे से अलग न समझें

गलती: बैकग्राउंड में दीये, फूल, लाइट्स और सजावट जोड़ने को कहना, लेकिन रोशनी किस दिशा से आएगी, यह न बताना। इससे चेहरे पर रोशनी एक तरफ और कपड़ों या बैकग्राउंड पर दूसरी तरफ दिखाई दे सकती है।

ऐसा प्रॉम्प्ट लिखें:

“मुझे घर में त्योहार के दौरान खींची गई वास्तविक फोटो जैसा लुक दें। बैकग्राउंड में हल्की दीयों की रोशनी हो। चेहरे, कपड़ों और बैकग्राउंड पर रोशनी एक-दूसरे के अनुरूप हो। प्राकृतिक शैडो और वास्तविक रंग बनाए रखें। तस्वीर को जरूरत से ज्यादा चमकदार या स्टूडियो फोटो जैसा न बनाएं।”

बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं यह तरीका

ChatGPT में अपनी साफ और अच्छी लाइटिंग वाली फोटो अपलोड करें। इसके बाद बताएं कि तस्वीर में क्या बदलना है और क्या बिल्कुल पहले जैसा रखना है। पहली बार में ही चेहरा, कपड़े, बैकग्राउंड, मेकअप और ज्वेलरी सब बदलने के बजाय छोटे-छोटे बदलाव करें।

उदाहरण के लिए, पहले केवल बैकग्राउंड बदलवाएं। उसके बाद जरूरत हो तो कपड़ों या रोशनी में बदलाव कराएं। हर बदलाव के बाद तस्वीर को ध्यान से जांचें।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट