हेयर ऑयलिंग फेोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Castor Oil for Hair: हर बार शैंपू के बाद बालों में लगाती हैं अरंडी का तेल? जान लें इसके फायदे और नुकसान

Hair Care Tips: बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन्हीं में से एक है अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल। इससे बालों को फायदा मिलता है या नुकसान? आइए जानते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा होता है, इसलिए इसे किसी तेल में मिक्स करके लगाना बेहतर है।

  • शैंपू के बाद लगाने से बालों में चिपचिपापन और बिल्डअप हो सकता है।

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।

Castor Oil Benefits For Hair: कैस्टर ऑयल में रिसिनोलिक एसिड और फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह काफी गाढ़ी होती है। शैंपू के बाद बालों की लंबाई पर इसकी थोड़ी मात्रा लगाने से बालों में कोटिंग बनती है, इससे वे कुछ समय के लिए मुलायम और चमकदार दिखाई देते हैं।

हर बार लगाने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान

अरंडी के तेल से बाल चिपचिपे और भारी हो जाते हैं। कैस्टर ऑयल गाढ़ा होता है। हर बार शैंपू के बाद लगाने से बालों पर तेल की परत जमा हो सकती है। खासकर पतले और कम वॉल्यूम वाले बाल चिपके हुए दिखाई देने लगते हैं।

कैस्टर ऑयल के लगातार इस्तेमाल से स्कैल्प पर बिल्डअप हो सकता है। अगर आप इसे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर बार-बार लगाती हैं, तो तेल और दूसरे हेयर प्रोडक्ट्स के अवशेष जमा होने लगते हैं। इससे बाल धोने में मुश्किल हो सकती है और स्कैल्प इरिटेट हो जाता है।

बालों का वॉल्यूम कम दिखता है। पतले और वेवी बालों में ज्यादा तेल लगाने से बालों की लटें आपस में चिपक जाती हैं। इससे बाल पहले से ज्यादा फ्लैट और कम घने नजर आते हैं।

कैस्टर ऑयल लगाने का सही तरीका

इसे सीधे ज्यादा मात्रा में लगाने के बजाय हल्के कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। शैंपू के बाद गीले बालों में जड़ों पर लगाने के बजाय बालों की लंबाई और सिरों पर बहुत थोड़ी मात्रा में लगाएं।

क्या कैस्टर ऑयल से बाल तेजी से बढ़ते हैं?

कैस्टर ऑयल बालों की लंबाई को कंडीशन करने और रूखे सिरों को कुछ समय के लिए मुलायम बनाने में मदद करता है। लेकिन बाल झड़ने, हेयर थिनिंग या स्कैल्प की समस्या में कारगर होता है।

शैंपू के बाद बालों में क्या लगाना बेहतर है?

शैंपू के बाद बालों की जरूरत के अनुसार हल्का कंडीशनर या लीव इन कंडीशनर इस्तेमाल करना बेहतर होता है। अगर बाल रूखे और उलझने वाले हैं तो सिरों पर हल्का हेयर सीरम लगाएं।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS