इलायची फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Cardamom Health Benefits: 15 दिन रोज इलायची खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं? जानें 5 बड़े फायदे

Benefits Of Cardamom: रोजाना इलायची खाने से पाचन, मुंह की दुर्गंध, ब्लड प्रेशर और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई लाभ मिल सकते हैं। जानें 15 दिन रोजाना इलायची खाने से क्या बदलाव हो सकते हैं।

रीता राय सागर

Cardamom Benefits: हरी इलायची भारतीय रसोई का एक लोकप्रिय मसाला है, जिसका इस्तेमाल चाय, मिठाई और कई मीठे से लेकर तीखे व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और अन्य प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

पाचन को मिलता है फायदा

इलायची

खाने के बाद इलायची चबाने की भारतीय परंपरा केवल स्वाद और खुशबू तक सीमित नहीं है। इलायची पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानियों, जैसे गैस और ब्लोटिंग में राहत देती है। इसे खाने के बाद चबाना या चाय में डालकर लेना एक आसान तरीका है।

मुंह की दुर्गंध कम करने में मदद

इलायची

इलायची की खुशबूदार नेचुरल ऑयल की वजह से इसे भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इलायची चबाने से मुंह की ताजगी बनी रहती है। हालांकि, लगातार दुर्गंध की समस्या हो तो केवल इलायची पर निर्भर रहने के बजाय दांतों और मसूड़ों की जांच करानी चाहिए।

इलायची दिनभर रखती है एक्टिव

इलायची

खाने के बाद इलायची चबाने से दोपहर में होने वाली थकान या सुस्ती दूर होती है। इसकी खुशबू और इसका अरोमा आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके अलावा नींद की गुणवत्ता, भोजन की मात्रा, शरीर में पानी की कमी, शारीरिक गतिविधि और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी दिनभर एक्टिव रहने के लिए जरूरी है।

शरीर को मिलते हैं एंटीऑक्सीडेंट

इलायची

इलायची में ऐसे प्राकृतिक प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट होते है। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। कुछ शोधों में इलायची के सेवन से इंफ्लेमेशन में सुधार पाया गया है।

रोजमर्रा की डाइट को बना सकती है बेहतर

इलायची

इलायची को दूध, चाय, खीर या अन्य व्यंजनों में थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करने से रोज की डाइट में स्वाद और सुगंध के साथ कुछ लाभकारी प्लांट कंपाउंड भी जुड़ जाते हैं। आम तौर पर 1-2 इलायची को भोजन या पेय में शामिल करना पर्याप्त माना जाता है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें