File Photo 
लाइफस्टाइल

काले होठ बनेंगे गुलाबी, आजमाएं ये टिप्‍स

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

चेहरे की खूबसूरती में नर्म और भरे हुए होठ अहम् मानी जाती है। क्योंकि,ऐसे होठ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढा देते है। लेकिन, सर्द‍ियोंं के मौसम में होठ रूखे और बेजान नजर आने लगते है। हम यहां आपको ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जिसकी मदद से कुछ दिनों के भीतर ही आपके होठ नर्म और गुलाबी द‍िखने लगेंगे,आइए जानें उन टिप्‍स के बारे में

अगर आपके पास विटामिन E की गोलियां हैं तो उनका इस्‍तेमाल कर सकती है।  विटामिन ई की गोली को काटकर उसका लिक्‍व‍िड होठों पर लगाएं. ऐसा हर रात करें. आपके होठ गुलाबी होने लगेंगे।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर में ही नेचुरल स्‍क्रब बना लें और इसका उपयोग करें. स्‍क्रब बनाने के लिये चीनी, बादाम के तेल और शहद से स्‍क्रब तैयार कर लें और इससे हल्‍के हाथ से अपने होठों पर मसाज करें।  

आपकी त्‍वचा और आपके होठ अगर ड्राई हो रहे है, तो इसका मतलब ये है कि आप पर्याप्‍त पानी नहीं पी रहे, द‍िन में कम से कम आठ ग्‍लास पानी पियें. इससे आपका शरीर हाईड्रेटेड रहेगा और आपके लिप्‍स भी भरे भरे नजर जाएंगे।  

रात में सोने से पहले अच्‍छी क्‍वालिटी का लिप बाम लगा लें। अगर आपके पास लिप बाम नहीं है तो घी लगा लें। सुबह उठने के बाद किसी भीगे कपडे से या नर्म ब्रश से होठ पर जमे डेड सेल हटा दें। इससे होठों में ब्‍लड सर्कुलेशन बढेगा. होठ पहले से ज्‍यादा नर्म और उभरे हुए नजर आएंगे।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान