उंलगियों के लिए मेहंदी डिजाइन(सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक

Finger Mehendi Designs: शादी के सीजन में दुल्हन के साथ-साथ उसकी सहेलियों का भी खास और स्टाइलिश दिखना जरूरी होता है। ऐसे में उंगलियों की मेहंदी डिजाइन्स एक परफेक्ट ऑप्शन हैं जो सिंपल होने के साथ-साथ बेहद ट्रेंडी भी लगती हैं।

प्रीति शर्मा
सहेली की शादी में अगर आप भारी मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं तो उंगलियों पर ब्रेसलेट स्टाइल और जाल वर्क वाले मिनिमल डिज़ाइन्स ट्राई करें जो आपके हाथों को क्लासी और सेलिब्रिटी जैसा लुक देंगे। इस तरह के डिजाइन जल्दी लग जाते हैं और बहुत क्लासी लुक देते हैं।
आजकल उंगलियों के पोरों को गहरा भरकर उन पर बारीक मंडला या फ्लोरल लीफ पैटर्न बनाना काफी ट्रेंड में है जो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स पर खूब जमता है। ये आपको हर फंक्शन में खूबसूरत लुक देंगे।
अगर आपको मॉडर्न आर्ट पसंद है तो उंगलियों पर छोटे-छोटे बो, स्टार्स या हार्ट शेप वाले डिज़ाइन्स बनवाएं जो आपकी रिंग्स और ज्वेलरी की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे। जेन जी गर्ल्स के लिए इस तरह के मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।
रिंग स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन उन सहेलियों के लिए परफेक्ट है जो बहुत कम समय में एक भरा-भरा और सुंदर लुक चाहती हैं इसमें उंगली के बीच में ज्वेलरी जैसा बारीक काम किया जाता है।
बारीक बेल और डॉट्स वाले डिज़ाइन्स न केवल दिखने में नाजुक लगते हैं बल्कि ये रचने के बाद हाथों पर एक प्रीमियम और रॉयल फिनिश देते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को साड़ी या सूट के साथ रखा जा सकता है।
इन ट्रेंडी डिज़ाइन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और ये दुल्हन की सहेलियों के वेडिंग लुक में चार चांद लगा देते हैं। खास बात यह है कि इनको रखने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत