स्किन केयर के लिए हल्दी वाला पानी (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Winter Tips: सर्दियों की डलनेस दूर कर स्किन को बनाएं बेबी सॉफ्ट, बस आजमाएं ये देसी नुस्खा

Ayurvedic Remedies for Skin: ठंड के मौसम में स्किन रूखी, बेजान और डल हो जाती है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय देसी नुस्खे अपनाकर त्वचा की नमी बनाए रखना फायदेमंद होगा।

प्रीति शर्मा

Winter Skincare Tips: सर्दियों का मौसम हो या गर्मियों का हर कोई चमकती और स्वस्थ त्वचा की चाहत रखता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आयुर्वेद का एक प्राचीन नुस्खा हल्दी का पानी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है।

खूबसूरती और सेहत का राज अक्सर हमारी रसोई के मसालों में छिपा होता है। आयुर्वेद में गोल्डन स्पाइस कही जाने वाली हल्दी का पानी एक ऐसा जादुई ड्रिंक है जो चेहरे से कील-मुंहासे गायब कर उसे बेदाग और चमकदार बना सकता है।

त्वचा के लिए है वरदान

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक मुख्य तत्व पाया जाता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट हल्दी वाला गुनगुना पानी पीने से रक्त साफ होता है। जब खून साफ होता है तो उसका सीधा असर चेहरे पर दिखाई देता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और नेचुरल ग्लो आता है।

हेल्थ के लिए भी है सुपर ड्रिंक सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी हल्दी का पानी किसी औषधि से कम नहीं है।

इम्यूनिटी बूस्टर: यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते।

वजन घटाने में मददगार: यह पाचन तंत्र को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द में राहत: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

डिटॉक्स ड्रिंक: यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।

कैसे बनाएं हल्दी का पानी

इसे बनाना बेहद आसान है। एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर ऑर्गेनिक हल्दी मिलाएं। अगर आप चाहें तो स्वाद और बेहतर परिणाम के लिए इसमें आधा नींबू और एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो।

विशेषज्ञ की सलाह

हालांकि हल्दी का पानी बेहद फायदेमंद है लेकिन ध्यान रहे कि इसकी मात्रा बहुत अधिक न हो। चुटकी भर हल्दी ही काफी है। यदि आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है तो इसे शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए