Best Sunglasses For Eyes Protection: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। न चाहते हुए घर से बाहर निकलना पड़ता है, ऐसे में एक्सपर्ट घर से निकलने से पहले मुंह, आंख व नाक को ढककर निकलने की सलाह देते है।
आंखों को ढकने के लिए चश्मे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या कोई भी चश्मा आपकी आंखों को यूवी किरणों व तेज धूप से बचा सकता है। तेज धूप की वजह से आंखें खराब भी हो सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जगह-जगह पर चश्मे बेचे जा रहे हैं। लोग गर्मी के हिसाब से अपने मनपसंद रंग के बड़े ग्लास वाले चश्मे खरीद रहे हैं। जिससे सूर्य की तेज किरणों से बचा जा सके।
गर्मियों में कंजेक्टिवाइटिस की समस्या आम है। इसमें आंखें लाल हो जाती है और आंखों में खुजली होने लगती है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो छुने से फैलती है। इसके लिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना चाहिए। साथ ही किसी अन्य व्यक्ति का तौलिया, नैपकिन, बेडशीट आदि इस्तेमाल न करें।
गर्मियों में धूल-मिट्टी के कारण आंखों में एलर्जी हो जाती है। गर्मी में मौसम बहुत सूखा होता है, इसका असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। ऐसे में धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से पहले आंखों पर बड़े आकार के चश्मे पहनने चाहिए और ठंडे पानी से आंखों को 2-3 बार धोना चाहिए। साथ ही आईड्रॉप्स का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। समस्या अधिक हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल
आंखों की सुरक्षा के लिए डायरेक्ट सनलाइट में जाने से पहले स्कार्फ से मुंह को ढक लेना चाहिए। धूप के अधिक एक्सपोजर से मोतियाबिंद का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाहर जाने से पहले चश्मे का उपयोग करें। डिहाइड्रेशन से बचें। इसके साथ ही 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें, इससे आंखें प्राकृतिक तौर पर अच्छी बनी रहेंगी।