कॉफी (फोटो.सोशल मीडिया)
लाइफस्टाइल

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Anushka Sharma Coffee Recipe: अनुष्का शर्मा ने अपनी पसंदीदा 2 मिनट की बादाम वाली कॉफी की आसान रेसिपी शेयर की है। जानें इसे बनाने का तरीका, इसके संभावित फायदे और न्यूट्रिशनल वैल्यू।

रीता राय सागर

Anushka Sharma Almond Cappuccino: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। उनकी डाइट और हेल्दी फूड चॉइसेज अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपनी फेवरेट आलमंड कैपुचिनो की रेसिपी शेयर की, जिसे वह महज 2 मिनट में तैयार कर लेती हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का भी मानना है कि सही तरीके से बनाई गई यह कॉफी कई लोगों के लिए सामान्य कैपुचिनो की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकती है।

कैसे बनाती हैं आलमंड कैपुचिनो?

बातचीत के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि उनकी आलमंड कैपुचिनो बनाने का तरीका बेहद आसान है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य ब्लैक कॉफी की तरह ही बनाई जाती है, लेकिन इसमें डेयरी मिल्क की जगह घर पर तैयार किया गया बादाम मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए वह 5-6 बादाम रात भर या कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोती हैं। बादाम का छिलका उतारकर उन्हें थोड़ा-सा पानी मिलाकर ब्लेंड करती हैं, जिससे ताजा बादाम का दूध तैयार हो जाता है। फिर इस दूध को ब्लैक कॉफी में मिलाकर आलमंड कैपुचिनो तैयार की जाती है।

क्या आलमंड कैपुचिनो ज्यादा हेल्दी है?

आलमंड कैपुचिनो कुछ लोगों के लिए सामान्य कैपुचिनो से बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कौन-सी सामग्री इस्तेमाल की गई है और व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें क्या हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर घर पर बिना अतिरिक्त चीनी के बादाम का दूध तैयार किया जाए, तो यह कैलोरी और सैचुरेटेड फैट से तैयार किया गया हल्का ऑप्शन हो सकता है।

आलमंड कैपुचिनो के संभावित फायदे

  • डेयरी मिल्क की तुलना में हल्का विकल्प हो सकता है।

  • घर पर तैयार बादाम के दूध में अतिरिक्त प्रिजर्वेटिव या शुगर नहीं होती।

  • बादाम में विटामिन E और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।

  • यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते।

  • बिना चीनी के बनाने पर कैलोरी का सेवन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

जिन लोगों को बादाम से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर मार्केट से लाया हुआ बादाम मिल्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके लेबल पर अतिरिक्त चीनी और अन्य सामग्री की जांच जरूर करें।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना