Benefits Of Grape Leaves: अंगूर खाते समय अक्सर हम उसके डंठल और पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। वैसे तो बाजार में मिलने वाले अंगूर के साथ पत्ते मिलते ही नहीं हैं। बता दें कि अंगूर के पत्ते भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
इनमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। करीब 5 अंगूर के पत्तों (14 ग्राम) में लगभग 14 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन, 1 ग्राम फाइबर और विटामिन K की अच्छी मात्रा होती है।
अंगूर के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करते हैं।
इन पत्तों में विटामिन K अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य और बोन मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अंगूर के पत्तों में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन भी पाए जाते हैं। ये आंखों के सामान्य स्वास्थ्य और रेटिना के कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
अंगूर के पत्तों में मौजूद फाइबर आंतों की एक्टिविटी को बढ़ा देता है। इससे कब्ज की समस्या से बचने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
इन पत्तों में पॉलीफेनॉल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, इनमें सूजनरोधी गुण होते हैं। इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
अंगूर के पत्तों में सैचुरेटेड फैट और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। इनमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं।