पानी में लगाए जाने वाले पौधे (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Gardening Tips: बिना मिट्टी के खूबसूरत कांच की बोतलों में सजाएं ये 5 पौधे, घर दिखेगा लग्जरी

Indoor Water Plants Decoration: आजकल लोग घर की सजावट को खास बनाने के लिए इंडोर गार्डनिंग के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बिना मिट्टी के कांच की बोतलों में पौधे उगाने का ट्रेंड भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो घर को खूबसूरत और लग्जरी लुक देने में मदद करता है।

प्रीति शर्मा
आजकल की शहरी जीवनशैली में घर के अंदर हरियाली सुकून का बड़ा जरिया है। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं या आपके पास बालकनी नहीं है तो हाइड्रोपोनिक्स (बिना मिट्टी के पौधे उगाना) आपके लिए बेस्ट विकल्प है। आइए जानते हैं उन 5 शानदार इंडोर प्लांट्स के बारे में जो सिर्फ पानी की मदद से आपके कमरों की रौनक बढ़ा सकते हैं।
स्नेक प्लांट अपनी खूबसूरती और हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए मशहूर है। यह रात में भी ऑक्सीजन देता है इसलिए इसे बेडरूम के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसे पानी के जार में लगाकर सजाया जा सकता है। हालांकि, पानी में इसकी जड़ें आने में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।
लगभग हर भारतीय घर में पाया जाने वाला मनी प्लांट पानी में सबसे तेजी से बढ़ता है। इसकी एक छोटी सी बेल काटकर कांच की बोतल में डाल दें। 7 से 10 दिनों में नई जड़ें निकलने लगेंगी। बस ध्यान रखें कि हफ्ते में एक बार इसका पानी जरूर बदलें ताकि पौधे को ताजगी मिलती रहे।
अगर आप मानसिक तनाव दूर करना चाहते हैं तो सिंगोनियम बेस्ट है। यह हवा से टॉक्सिन्स को हटाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे पानी में उगाना बहुत आसान है और इसकी मखमली पत्तियां घर के किसी भी कोने को लग्जरी लुक देती हैं।
जीजी प्लांट अपनी कम देखभाल के लिए जाना जाता है। इसे आप इसकी महज एक पत्ती से भी पानी में उगा सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और ऑफिस डेस्क या लिविंग रूम के लिए यह एक बेहतरीन लो-मेंटेनेंस विकल्प है। इसे हफ्ते में 2-3 बार पानी देने या चेक करने की जरूरत होती है।
बड़े और कटिंगदार पत्तों वाला मॉन्स्टेरा आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में काफी ट्रेंड में है। इसकी कटिंग को पानी में लगाने पर 3 से 4 हफ्तों में जड़ें निकल आती हैं। यह न केवल हवा साफ करता है बल्कि आपके घर को एक ट्रॉपिकल लुक भी देता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां